वारा वारा पाटाइमा, वारा नवा सांगो...गोंडी फागुन गीत-

ग्राम-पाटईं, पोस्ट-कोडिया, तहसील-पांडुन, जिला-छिंदवाडा (मध्यप्रदेश) से बस्तीराम नागवंसी गोंडी भाषा में एक फागुन गीत सुना रहे हैं:
वारा वारा पाटाइमा, वारा नवा सांगो-
अरे निया झेला ताईमा, तोदरे कीम तांगों-
रंगेला कीतादे वाय नुल, नी वोल बाटो-
निमा सुदरे कीम सांगो झेला तईमा-
वारा वारा पाटाइमा, वारा नवा सांगो...

Posted on: Mar 09, 2020. Tags: CG DHANSAI MARAVI HOLI SONG SURAJPUR

सेवा जोहारो ओ संगी सेवा जोहारो ओ...गोंडवाना गीत

ग्राम धुमाडाड, विकासखंड प्रतापपुर,जिला- सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजपाल मरावी एक गीत सुना रहें हैं:
सेवा जोहारो ओ संगी सेवा जोहारो ओ-
माता पिता ला मोर संगी सेवा जोहारो ओ-
नौ महिना के गर मा पाले दस में दुनिया दिखाये-
ऊँगली पकड़ के चलना सिखाये हँसना बोल सिखाये-
सेवा जोहारो ओ संगी सेवा जोहारो ओ...

Posted on: Feb 17, 2020. Tags: CG RAJPAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

impact : हैंडपंप बनने से गाँव में पानी की समस्या हल हो गयी-

ग्राम पंचायत-बरगेली, पथरापारा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहे हैं, कि पथरापारा में हैंडपंप ख़राब पड़ा था, पाइप ख़राब होने के कारण पानी अच्छा नहीं निकल रहा था तब सुंदरलाल, जीतसिंह, रामजीत ने इस समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया, जिसके बाद महीने भर में पाइप लाकर सुधार कर दिया गया है जिससे पथरापारा गाँव वार्ड क्रमांक 8 के लोग हैंडपंप का उपयोग कर पा रहे हैं और उनको पानी की सुविधा हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओ और विभागीय अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@6268237415.

Posted on: Feb 11, 2020. Tags: CG IMPACT STORY ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

योजना का लाभ नहीं मिल रहा है झोपड़ी बनाकर रहते हैं...

ग्राम पंचायत-बर्रेमुग्गा, पोस्ट-एर्राबोर, तहसील-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से सलाम रवि बता रहे हैं, उनका प्रधानमंत्री आवास की समस्या है, उनको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही मिला है, वे झोपड़ी में रहते हैं जिससे दिक्कत होती है, गाँव के मुखिया के पास आवेदन करने पर कोई मदद नहीं मिल रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर आवास दिलाने में मदद करें :
सचिव@9406470494, जिला CEO@7587803678, कलेक्टर@7864284002. संपर्क नंबर@6261300513.

Posted on: Feb 02, 2020. Tags: CG PROBLEM SALAM RAVI SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER

हैण्डपंप नहीं है पानी के लिये दूर जाना पड़ता है...

ग्राम-गुमता, ब्लाक-जावा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रवि आदिवासी बता रहे हैं उनके गाँव में पानी की समस्या है, हैण्डपंप नहीं है पानी के लिये 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, उनका कहना है उनके बस्ती में एक हैण्डपंप लगा देने से पानी की समस्या हल हो जायेगी, वे विकलांग हैं जिससे दूर जाकर पानी लाने में दिक्कत होती है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि उनकी समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8690621522. PHE ठेकेदार@7047603066.

Posted on: Jan 29, 2020. Tags: MP PROBLEM RAVI ADIVASI REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »