स्वास्थ्य स्वर : त्वचा रोग का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी त्वाचा रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, नीम का पंचांग (पत्ती, फल, फूल, छाल, जड़) 50 – 50 ग्राम सभी को मिला ले| हल्दी 50 ग्राम, त्रिकुटा 100 ग्राम, त्रिफला 100 ग्राम, कुटज की छाल 100 ग्राम | इन सबको साफ कर कूट पीस कर चूर्ण बना कर सुरक्षित रखें, 1 चम्मच चूर्ण खाली पेट में दिन में 2 बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करें| मटर, बैगन, मसूर, उड़द, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें | नशा ना करें | अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: May 10, 2021. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR
स्वास्थ्य स्वर: मिर्गी के रोगियों के लिए घरेलू उपचार ...
प्रयाग विहार, मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी मिर्गी रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, 10 ग्राम सफ़ेद आकड़ा मदार के फूल, 30 ग्राम पुराना गुड़, मदार के फूल को सुखाकर गुड़ में रखकर अच्छा से घोट लेंवे जब आपस में अच्छा मिश्रण हो जाये तो चने बराबर गोली बनाकर सुरक्षित रख लेंवे | मात्र
दो-दो गोली दिन में दो बार पानी के साथ सेवन करने से लाभ होता है| ध्यान रहे-दवाई लेने से पहले 3 दिनों तक पेट साफ़ रखे हल्का जुलाब लेकर| परहेज-मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करे, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें. अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर @9111061399. (AR)
Posted on: May 10, 2021. Tags: HD GANDHI RAIPUR CG HEALTH
चुटकुला : कार वाला मर गया क्या
रायपुर (छत्तीसगढ़) से अनमोल कुमार चंद्राकर एक चुटकुला सुना रहे हैं:
एक तोता एक कार से टकरा गया-
तो उस कार वाले ने तोते को-
पिंजरे में बंद कर दिया-
तोते को दूसरे दिन होश आया-
तो तोता बोलने लगा अइला येजे कार वाला मर गया क्या...
Posted on: May 08, 2021. Tags: ANMOL KUMAR CHANDRAKAR CG POEM RAIPUR
चुटकुला : बकरी शेर खा गयी...
नया रायपुर, छत्तीसगढ़ से अनमोल कुमार चंद्राकर एक चुटकुला सुना रहे हैं, जिसका शीर्षक है, “बकरी शेर खा गयी” | अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
Posted on: May 04, 2021. Tags: ANMOL KUMAR CHANDRAKAR CG CHUTKULA RAIPUR
स्वास्थ्य स्वर : हड्डी जोड़ने का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी हड्डी जोड़ने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, मालकांगनी का पाउडर को घी में भूंज ले आटा का रोटी बनाकर हड्डी टुटा हो वहां लेप लगायें और 1 एक चम्मच लिखा भी सकतें हैं, परहेज-ठण्डी चीजों से बचे, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें, नशा न करें, मैदा, शक्कर, नमक, का प्रयोग कम करें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गाँधी@9111061399.(163234) GT
