छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय बोली गीत : मेझरी के खात-खात जोढ़री ओराई...
ग्राम-नीलकंठपुर, ग्राम-पंचायत-गोरगी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक कर्मा गीत सुना रहे है:
मेझरी के खात-खात जोधरी बोराई-
पईया लगो दाई धान जीवा ला बचाई-
हो गे सरकारी धान हो गे सरकारी मक्काई-
काके ला कहे दादा काके ला समझाई-
चंद रुपया के लालचा में अंधाधुंध बचाई-
आगू ला शोचे ना पाछू ला बिचारे करे अंधा धुन बेचाई-
आगे पुष माघ आगे बैसाख जेठ ओहरे आगे बिपत-
मेझरी के खात-खात जोधरी बोराई-
पईया लगो दाई धान जीवा ला बचाई...
Posted on: Oct 28, 2019. Tags: JAGDEV PRATAP POYA SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
हे दहेज़ के ठेकेदारों तुम्हे अकल कब आइ गी...दहेज़ प्रताड़ना गीत-
महेंद्र प्रताप ग्राम-आनापुर, मझगवा, थाना-महराजगंज, जिला-जौनपुर (उतरप्रदेश) से गीत सुना रहे हैं :
हे दहेज़ के ठेकेदारों तुम्हे अकल कब आयेगी-
हे दहेज़ के बीमारी भारत से किस दिन जायेगी-
अर्थी चढ़ी है हर कन्या पे बैठ न पावे डोली पे-
लाखों घर बर्बाद होंगे इस दहेज़ के होली में-
गरीब के बेटी अंगारों में जलती-
हाथों में नही चूडियाँ मेंहेदी को तरसती-
आज हजारों कन्याओं को आग में जलते देखा हूँ-
आज हजारो अबलाओं को रेल से कटते देखा हूँ...
Posted on: Sep 18, 2019. Tags: JAUNPUR MAHENDRA PRATAP SONG UP VICTIMS REGISTER
दे सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है...कविता-
ग्राम-डभौरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से पार्थ प्रताप सिंह एक देशभक्ति कविता सुना रहे हैं:
दे शलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है-
सर हमेशा ऊँचा रखना जब-तक दिल में जान है-
एक सैनिक ने क्या खूब कहा है-
किसी गजरे की खुशबू को महकता छोड़ आया हूँ-
अपनी नन्ही सी चिड़िया को चहकता छोड़ आया हूँ-
मुझे छाती से अपने तू लगा लेना ऐ भारत माँ-
मै अपनी माँ के बांहों को तरसता छोड़ आया हूँ...
Posted on: Sep 14, 2019. Tags: MP PARTH PRATAP SINGH REWA SONG VICTIMS REGISTER
दो महीनें पूर्व से सोलर पंप ख़राब है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
बैगापारा, ग्राम पंचायत-कुप्पा, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राम प्रताप सिंग बता रहे हैं| गाँव के वार्ड क्रमांक 06 में दो महीने पूर्व सोलर पंप ख़राब हुआ था| उन्होंने सुधार कराने के लिये आवेदन किया है| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| सरपंच@7079809648, जिला कलेक्टर@9826443570. संपर्क नंबर@6263798967.
Posted on: Sep 02, 2019. Tags: CG PROBLEM RAM PRATAP SINGH SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
गोडे के पईरी बनाऊ गलिया रे...गीत-
ग्राम-घोड़ूपानी, पंचायत-गोरगी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमारी और धनिया एक डोमकच्छ गीत सुना रहे हैं:
गोडे के पईरी बनाऊ गलिया रे-
जीरा घर घर न आवे-
गोडे के पईरी बनाऊ गलिया रे-
जीरा घर घर न आवे...
