कोन रे सिराजे रेल गाडी साइकिल, सुगना जी कोन सिराजे जहाज...सुगा गीत-
ग्राम पंचायत-केसर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छतीसगढ़) से सन्नूराम और राजित पंडो एक सुगा गीत सुना रहे हैं ये गीत सईला खेलते समय गाया जाता है :
कोन रे सिराजे रेल गाडी साइकिल-
सुगना जी कोन सिराजे जहाज-
सालोर सुगना मोर कोने सिराजे जहाज-
निस तिर सिराजे भईया रेल गाडी साइकिल-
मोर सुगना जी गुनिया सिराजे है जहाज-
कारे भराय भईया रेल गाडी साइकिल...
Posted on: Feb 15, 2019. Tags: CG CHANDRABHAN MARKO ODGI SANNURAM SONG SUGA SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हमने 2 वर्ष पहले रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत 4 से 5 सप्ताह काम किया था, आज तक मजदूरी भुगतान नही हुआ...म
बडवारी पारा, ग्राम-छतोली बीजो, पंचायत-केसर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीता कुंवर, लीलावती, हिरमा और फूल कुंवर बता रहे हैं कि उन्होंने रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत 4 से 5 हफ्ते काम किया था | लगभग 2 साल हो चुके हैं, आज तक मजदूरी भुगतान नही हुआ| उन्होंने कई बार सरपंच-सचिव के पास आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| अधिकारी आज-कल बोलकर गुमराह कर रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें:
सरपंच@9669850894, सचिव@9926137037,
जिला CEO@9977407988, जनपद CEO@9926192534.
संपर्क नंबर@9425648073.
Posted on: Feb 15, 2019. Tags: CG KUNWAR ODGI SEETA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WAGE PAYMENT
जियत जागत मन के बाजे, धाम बरोबर होथे...कविता-
ग्राम-कुसमुसी, ब्लाक-भईयाथान, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ऋतू पैकरा और बिंदिया पैकरा एक कविता सुना रहे हैं :
जियत जागत मन के बाजे, धाम बरोबर होथे-
एक सन आजादी के सौ जनम बरोबर होथे-
जेखर चेथी मा जुड़ा कस माढे रथे गुलामी-
जेन जोहारे बैरी मन ला घोलंड के लामा लामे-
नाव ले जादा जग मा ओखर होथे के बदनामी-
अइसन मन के जिंदगी बेशरम बरोबर होथे...
Posted on: Feb 15, 2019. Tags: BHAIYATHAN CG POEM ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
गांव में कई मुलभुत सुविधाओं का अभाव है आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-दुधवा, पंचायत-भकुरा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लीलावती, लछ्वन बाई, सुखमन, राम बाई और देवती बाई बता रहे हैं कि उनके गांव में कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है | गांव में सड़क नहीं है | लाईट नहीं है | भकुरा और दुधवा के बीच आने का साधन नहीं है | गांव में 65 घर हैं जो इस समस्या से पीड़ित हैं | समस्याओं के निराकरण के लिए निवासी पंचायत और ग्राम सभा में आवेदन करते हैं | पर उस कोई सुनवाई नही हो रही है | इसलिये वे सीजीनेट के सुनने वाले सभी सांथियो से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर गांव में मूलभूत सुविधायें दिलाने में मदद करें : कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534, PHE@9589733942, 6264117502. संपर्क नंबर@7697080920.
Posted on: Feb 14, 2019. Tags: CG ODGI PROBLEM ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
एक न राजा कुंआ खनावे, सुगना हो वही कुंआ पखाना बंधाय...सुगा गीत-
ग्राम-दुधवा, पंचायत-भकुरा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुख पतरज और यसो बाई रजवाड़े अपने सखियों के सांथ एक सुगा गीत सुना रहे हैं :
एक न राजा कुंआ खनावे-
सुगना हो वही कुंआ पखाना बंधाय-
राजा राम सुगा वही कुंआ पखाना बंधाय-
वही पखाना बंधाय ओकर नहवाइया परदेश...




