कभी प्यासे को पिलाया नही...भक्ति गीत-
ग्राम-रामनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गावती मरावी एक भक्ति गीत सुना रही हैं:
कभी प्यासे को पिलाया नही बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा-
कभी गिरते हुये को उठाया नही-
बाद आंसू बहाने से क्या फायदा-
मै तो मंदिर गई पूजा आरती की-
पूजा करते हुये ये ख्याल आ गया-
कभी माँ बाप की सेवा की ही नही फिर पूजा करने से क्या फायदा...(AR)
Posted on: May 25, 2021. Tags: BALRAMPUR BHAKTI SONG CG DURGAVATI MARAVI
तुम तो ठहरे मृयुलोक में अमर लोक कब जाओगे...भक्ति गीत
ग्राम-रामनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गावती मरावी एक भक्ति गीत सुना रही हैं :
तुम तो ठहरे मृयुलोक में अमर लोक कब जाओगे – सत्संग वाली गाड़ी से घर को लौट जाओगे – सत्संग में जाना है संतो का ज्ञान पाना है – समय तेरा निकल न जाये इसका ख्याल रखना है – साठ साल खोये यूं ख्याल में जवानी खोये युवा साल में... (AR)
Posted on: May 25, 2021. Tags: BALRAMPUR CG DURGAVATI MARAVI SONG
अरपा पैरी के धार...गीत-
ग्राम-अमनडुला, जिला-जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ से चंद्रकांत लहरे एक गीत सुना रहे हैं,
“अरपा पैरी के धार” | अपने गीत, संदेस रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
Posted on: May 25, 2021. Tags: CG CHANDRAKANT LAHARE JANJGIR CHAMPA SONG
चली जा रही है उमर धीरे-धीरे...गीत-
ग्राम-रामनगर,जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गावती मरावी एक भक्ति गीत सुना रही हैं:
चली जा रही है उमर धीरे-धीरे-
कठिनाई मेरी है आने वाली है-
प्रभु जी का दिया साँस पल में मिट जायेगा-
ऐसा मौका बार-बार फिर नही आयेगा-
धन दौलत कमा कर उमर को बितायेगा-
आत्मा को बारबार सजा तू दिलायेगा...(AR)
Posted on: May 24, 2021. Tags: BALRAMPUR CG DURGAVATI MARAVI SONG
भीम तने रचा इतिहास रे दुनिया में नाम कमाया...गीत-
ग्राम-नोनारी,जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक गीत सुना रही हैं:
भीम तने रचा इतिहास रे दुनिया में नाम कमाया-
भीम जब पढने न जाया करता-
मास्टर बाहर बैठाया करता-
कोयमरीड से पास रे दुनिया में नाम कमाया-
बचपन में मर गई माँ तेरी विपदा झेली तने भाथेरी-
कोया बंधाबे आस रे दुनिया में नाम कमाया....(AR)
