Impact: खाने का राशन नही था, समस्या हो थी, सीजीनेट में सन्देश देने के बाद अब मदद मिल गई है...

इलाहाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले है सुनील कुमार रत्नाकर, वे बता रहे है कि लॉकडाउन के कारण नोएडा सेक्टर 85, ग्राम याकूबपुर, गौतम बुद्ध नगर में फंसे है, वे 3 लोग है | उनके पास खाने के लिए राशन नहीं था| इसलिए सीजीनेट साथियों मदद की मांग किया| कुछ दिनों बाद उनके समस्या का समाधान हो गया है, वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नम्बर@8368487789. (166901)

Posted on: May 19, 2020. Tags: ALLAHABAD CORONA IMPACT SONG UP VICTIMS REGISTER

विश्व संचार दिवस: आज लॉकडाउन के बीच अगर हमारे साथ मोबाइल फोन नहीं होता तो कैसा होता?...

रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश विश्व संचार दिवस पर संदेश दे रहे हैं आज दुनिया में मोबाईल लगभग हर जगह पहुंच चुका है, लोग आज लॉकडाउन में फंसे हैं और इसका खूब उपयोग कर रहे हैं, दूर रहकर लोग एक दूसरे से बात कर पा रहे हैं, मिल पा रहे हैं, 17 मई 1865 को अंतर्राष्ट्रीय दूर संचार की स्थापना हुई थी, 1973 में 17 मई को इसे घोषित किया गया था, आज इंटरनेट का भरपूर उपयोग हो रहा है, लोगो की जरूरतें पूरी हो रही हैं, कोरना के बारे में इस साधन से समय पर जानकारी मिलती रहती है और लोगो को मदद मिल रही है|

Posted on: May 19, 2020. Tags: COMMUNICATION DAY JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

Impact : खाने का राशन नही था, परिवार चलाने में समस्या थी, अब मदद मिल गयी है...

ग्राम-ढोसांगवी, बस्ती-पासंगे, पोस्ट-शिरूर, पुणे, पिन कोड 412208 (महाराष्ट्र) से वंदना शुक्ला पति अरुणेंद्र शुक्ला जो मध्यप्रदेश राज्य के रीवा जिले के रहने वाली हैं, अपने परिवार के साथ पुणे में लॉकडाउन में फंस गयी हैं, परिवार में 4 सदस्य हैं, उनको खाने की समस्या है, इससे पूर्व उन्होंने अपनी समस्या रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद उन्हें मदद मिली है, उनका कहना है, उस इलाके लगभग 25 लोग रहते हैं जो खाने की समस्या से जूझ रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया| और अपील करने के कुछ दिनों बाद उनकी समस्या का समाधान हो गया, वे सभी खुश हैं, और मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंबर@9522276087.

Posted on: May 19, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

सहकार रेडियो : बाल चौपाल (हवा क्यों चलती है)

श्रोताओं आज सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज आप सुनेंगे विज्ञान से जुड़ी एक रोचक जानकारी, जिसका शीर्षक है “हवा क्यों चलती है?” इसे हमने लिया है बाल बुलेटिन ‘अनुराग’ से| आवाज़ है साथी तनूजा निगम की।
➖➖➖➖➖➖➖➖
इस कार्यक्रम को 0805006800 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं|
ये कार्यक्रम सहकर रेडियो से लिया गया है|

Posted on: May 19, 2020. Tags: BAAL CHAUPAL SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER

Impact : लॉकडाउन में फसे थे, रहने खाने की व्यवस्था नही हो रही थी, अब हो गई है...

अजय गोडके जिला-लातूर के रहने वाले है मजदूरी करने कावडे बस्ती गणेश पाल साईं सत्यम वागोली पुणे में रहते है | लॉकडाउन के कारण बहुत दिक्कत में फंसे हुए है | उनको खाने की बहुत दिक्कत हो रही है | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया, अपील करने के कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है, वे सभी सीजीनेट के साथियों और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नम्बर@9823743409.

Posted on: May 19, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »