मातृत्व वंदना योजना का लाभ नहीं मिला, दिलाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-छतैनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अंगीता आदिवासी कोल बता रही हैं उनके बच्ची का जन्म नवंबर 2019 में हुआ था, जिसका उन्हें मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत पैसा मिलना था लेकिन नहीं मिला है, आंगनवाड़ी केंद्र अंत्रा में अधिकारी योजना का पैसा देने को बोले लेकिन नहीं दिये, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर सरकार द्वारा दी जा रही योजना का लाभ दिलाने में मदद करें : परियोजना अधिकारी@9993537264. संपर्क नंबर@8516033098.

Posted on: Jan 11, 2020. Tags: ANGITA KOL MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

सभी वेनियो से आशा करते हैं हम...गीत-

बहिनी दरबार, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जन्मावती स्वास्थ्य पर एक गीत सुना रही हैं:
सभी वेनियो से आशा करते हैं हम-
माता से सुमीत दर को करते है हम-
गर्भवती की जांच कराओ तुम-
आयरन की सौ गोली इसको खिलाओ-
हीमोग्लोबिन न हो जाये कम-
जन्म होते ही दूध पिलाओ तुम...

Posted on: Jan 11, 2020. Tags: JANMAWATI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

हमार ग्राम अधिकार अभियान...गीत-

अंतरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से पूनम कौर एक गीत सुना रही हैं :
हमार ग्राम अधिकार अभियान-
हमें बताता स्वास्थ्य का अधिकार-
हमें बताता संविधान का अधिकार-
हमें बताता पंचायत का अधिकार-
हमें बताता स्वास्थ्य का अधिकार-
हमें बताता शिक्षा का अधिकार-
हमें बताता स्वास्थ्य का अधिकार...

Posted on: Jan 10, 2020. Tags: MP PUNAM KAOUR REWA SONG VICTIMS REGISTER

अधिकारियों द्वारा योजना की जानकारी नहीं देने से लाभ नहीं मिला...

ग्राम-नमाडी, पंचायत-जतरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा चर्मकार बता रही हैं उन्हें मातृत्व वंदना योजना का लाभ नहीं मिला है, वे 5 साल से अपने पिता के घर में रह रही है, उनका समग्र आईडी में नाम है BPL कार्ड, आधार कार्ड बना है, वे गर्भवती थी ये जानकारी किसी आंगनवाड़ी केंद्र में दर्ज नहीं है, वे दो बार गर्भवती हो चुकी हैं और दोनों बार उन्होंने टीकाकरण पूरा लगवाया और पोषण आहार मिला है, 2019 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डभौरा में उनके पहले बच्चे का जन्म हुआ लेकिन हास्पिटल में आक्सीजन की सुविधा नहीं होने के कारण बच्ची की मृत्यु हो गयी थी, जिसकी आर्थिक सहायता उन्हें नहीं मिली, उन्हें जानकारी मिली की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत उन्हें 16 हजार मिलना था वह भी नहीं मिला है, उनके 2 बच्चे हुये हैं लेकिन किसी का नाम केंद्र में दर्ज नहीं है और उन्हें केंद्र के द्वारा योजना के संबंध में भी कोई जानकारी नहीं दिया गया और फॉर्म भी नहीं भरा गया इसलिये वे सभी श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर योजना का लाभ दिलाने में मदद करें और उन अधिकारियों पर उचित कारवाही हो जो लोगो को सही जानकारी नहीं देते : महिला बाल विकास अधिकारी@9479647494. संपर्क नंबर@ 9752809781.

Posted on: Jan 07, 2020. Tags: MP PROBLEM REWA SONG SUSHAMA CHARMKAR VICTIMS REGISTER

सावित्री बाई फूले का जीवन...

सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था। इनके पिता का नाम खन्दोजी नेवसे और माता का नाम लक्ष्मी था। सावित्रीबाई फुले का विवाह 1840 में ज्योतिबा फुले से हुआ था।
सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं उनको महिलाओं और दलित जातियों को शिक्षित करने के प्रयासों के लिए जाना जाता है। ज्योतिराव, जो बाद में ज्योतिबा के नाम से जाने गए सावित्रीबाई के संरक्षक, गुरु और समर्थक थे। 1852 में उन्होंने बालिकाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की। वे स्कूल जाती थीं, तो विरोधी लोग पत्थर मारते थे। उन पर गंदगी फेंक देते थे। आज से 160 साल पहले बालिकाओं के लिये जब स्कूल खोलना पाप का काम माना जाता था कितनी सामाजिक मुश्किलों से खोला गया होगा|

Posted on: Jan 06, 2020. Tags: MP REWA SONG STORY SUSHAMA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »