उचड़े पहाड़वा पे चढ़ के, कैसे के आई हो राम...गीत-

ग्राम-परसौना, जिला-सोनभद्र (उत्तरप्रदेश) से गुड्डू भारती एक भजन सुना रहे हैं:
उचड़े पहाड़वा चढ़ के-
पिछड़े अकसवा मईया-
अरी मोरी मईया-
उचड़े पहाड़वा पे चढ़ के-
कैसे के आई हो राम...(AR)

Posted on: Nov 29, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

करके उपाय बनाई कोरोना के दवाई...गीत-

ग्राम-परसौना, जिला-सोनभद्र (उत्तरप्रदेश) से गुड्डू भारती एक गीत सुना रहे हैं:
करके उपाय बनाई कोरोना के दवाई-
अईसे जे हाल रही ता लोग मर जाई-
पहिले न हाल भईल देशवा में अईसन-
रोग इक बार मा जाय देह ले कैसन-
करके उपाय बनाई कोरोना के दवाई...(AR)

Posted on: Nov 29, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : साइटिका बीमारी का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़ी) से वैद्य एच डी गाँधी साइटिका बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, सोंठ, देवदारु, मेथी, केवकंद, बरमरकास सभी की 50 – 50 ग्राम लें, सभी को साफ कर पीसकर चूर्ण बनाकर रख लें| एक चम्मच चूर्ण गुनगुने पानी के साथ दिन में 2 बार सुबह शाम सेवन करने से बीमारी में आराम मिल सकता है| ठण्डी से बचे, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9111060399. (AR)

Posted on: Nov 29, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

आजा राजा मामा लाया बाजा...बाल कविता-

ग्राम पंचायत-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से प्रीतम सिंह पोया एक कविता सुना रहें है:
आजा राजा मामा लाया बाजा-
कर मामा ढम-ढम नाच राजा छम-छम-
छह साल की छोकरी भर कर लायें टोकरी-
टोकरी में आम है नही बताती दाम है...181920 MT

Posted on: Nov 29, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

व्यंग कथा : "भेड़ें और भेड़िये"-हरिशंकर परसाई-

व्यंग कथा : “भेड़ें और भेड़िये”-हरिशंकर परसाई|
श्रोताओं नमस्कार, “कहानियों का कारवां” कार्यक्रम में आज आप सुनेंगे हरिशंकर परसाई की व्यंग कथा- “भेड़ें और भेड़िये”। कहानी सरकारों, उनके धनकुबेर आकाओं और मेहनतकश वर्ग यानी किसान-मजदूर के बीच के आपसी संबंध को, या यूं कहा जाए कि वर्ग संघर्ष के कुछ बुनियादी नियमों को बड़ी ही आसान भाषा मे समझाती है।
वर्त्तमान किसान आन्दोलन को कुचलने के लिए सरकार ने जिस संवेदनहीनता और अमानवीयता का परिचय दिया है, ये घटनाक्रम भी इस व्यंग कथा द्वारा उठाए हर सवाल को जायज ठहराते हैं| कहानी को अपनी आवाज़ दी है पवन सत्यार्थी ने| कहानी पसंद आए तो इसे अन्य लोगों को भी शेयर करें और कमेन्ट बॉक्स में अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया ज़रूर दें।

https://www.sahkarradio.com/chart/bheden-aur-bhediye-harishankar-parsai/

Posted on: Nov 29, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »