नजर भर देख तो लेले ओ...गीत-

ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
नजर भर देख तो लेले ओ-
मोला दगा दिये दगावाली ओ-
तै खाबे कमाबे मजा उड़ाबे का नजर भर देख तो लेले-
कहाँ जाके रुख मा बैठे हे खुसरा-
हमर तीरथ बने रही का करबो दूसरा-
नजर भर देख तो लेले...

Posted on: Jul 05, 2019. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER

पैरी के रुमझुम खोपा के गोंदा फूल मारत हवे हो...गीत-

ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
पैरी के रुमझुम खोपा के गोंदा फूल मारत हवे हो-
मुड़े डोहे मोरा भरन हवे धान-
नोनी मारथे मुटका के मार-
पैरी के रुमझुम खोपा के गोंदा फूल मारत हवे हो-
मुड़े डोहे मोरा भरन हवे धान-
नोनी मारथे मुटका के मार...

Posted on: Jul 04, 2019. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : नियमित दिनचर्या-

वैद्य एच डी गाँधी नियमित दिनचर्या के बारे में बता रहे हैं| रात्रि 11 से 3 के दौरान आपके रक्त संचरण का अधिक भाग लीवर की ओर केन्द्रित होता है | जब लीवर अधिक खून प्राप्त करता है तब उसका आकार बढ़ जाता है | यह महत्त्वपूर्ण समय होता है, जब आपका शरीर विष हरण की प्रक्रिया से गुजरता है | आपका लीवर, शरीर द्वारा दिन भर में एकत्रित विषाक्त पदार्थों को निष्क्रिय करता है, और खत्म भी करता है | यदि आप 11बजे सो जाते हैं तो आपके पास अपने शरीर को विषमुक्त करने के लिए चार घण्टे होते हैं | यदि 12 बजे सोते हैं तो 3 घण्टे | यदि 1बजे सोते हैं तो 2 घण्टे | यदि 2 बजे सोते हैं तो केवल एक ही घण्टा विषाक्त पदार्थों की सफाई के लिए मिलता है | अगर आप 3 बजे के बाद सोते हैं, तो आपके पास शरीर को विषमुक्त करने के लिए कोई समय नहीं बचा | यदि आप इसी तरह से सोना जारी रखते हैं, समय के साथ ये विषाक्त पदार्थ आपके शरीर में जमा होने लगते हैं | क्या आप कभी देर तक जागे हैं? क्या आपने महसूस किया है कि अगले दिन आपको बहुत थकान होती है, चाहे आप कितने भी घण्टे सो लें| शरीर को विषमुक्त करने का पूरा समय न देकर आप शरीर की कई महत्त्वपूर्ण क्रियाओं से भी चूक जाते हैं | प्रात: 3 से 5 के बीच रक्त संचरण का केन्द्र आपके लंग्स होते हैं | इस समय आपको ताज़ी हवा में साँस लेना चाहिए और व्यायाम करना चाहिए | इस समय हवा एकदम ताज़ी और लाभप्रद अयनों से भरपूर होती है | प्रात: 5 से 7 के बीच रक्त संचरण का केन्द्र आपकी बड़ी आँत की ओर होता है | आपको इस समय शौच करना चाहिए | अपनी बड़ी आँत से सारा अनचाहा मल बाहर कर देना चाहिए |

Posted on: Jul 04, 2019. Tags: CG HD GANDHI RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

येदे माया में झन भूलो भाई...गीत-

ग्राम पंचायत-भेलकच्छ, ब्लाक, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीतारानी नेटी के गीत सुना रही हैं :
येदे माया में झन भूलो भाई-
गोड के फांदा गला ला फंसाई रे-
माया में झन भूलो भाई-
अही बाटे बैर होगे दुश्मन मितान गा-
येदे माया में झन भूलो भाई-
गोड के फांदा गला ला फंसाई रे...

Posted on: Jul 04, 2019. Tags: CG SITARANI NETI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद शौचालय बन गया...

ग्राम-मोहली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामलाल आयाम बता रहें है| उनकी शौचालय की समस्या थी| जो आवेदन के बाद भी नहीं बन पा रहा था| जिसे उन्होंने सीजीनेट में 15 जून 2018 को रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद 10 जुलाई 2018 में उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनकी मदद से उनका शौचालय बन गया है | संपर्क नंबर@9399037721.

Posted on: Jul 04, 2019. Tags: BALRAMPUR CG IMPACT STORY RAMLAL AYAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »