गर्भ अवस्था के दौरान महिला की देखभाल...

ग्राम-हर्दौंहा, पंचायत-तेंदुनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रंजना वर्मा प्रसव के पूर्व क्या क्या देख भाल करने की जरुरत होती है इसके बारे में जानकारी दे रही हैं, गर्भ अवस्था के दौरान महिला अधिक ध्यान रखना चाहिये साफ सफाई रखना चाहिये, समय पर चिकित्सक की सलाह लेना चाहिये और प्रसव के संभावित समय पर चिकित्सा केंद्र में महिला को ले जाना चाहिये जिससे स्वास्थ्य बच्चे का जन्म हो सके|

Posted on: Jan 18, 2020. Tags: INFORMATION MP RANJANA REWA SONG VICTIMS REGISTER

पलना डुलाबे मेरी छोटी रे ननदिया...सोहर गीत-

ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से उषा एक बघेली सोहर गीत सुना रही हैं:
पलना डुलाबे मेरी छोटी रे ननदिया-
हे पलना डुलाये तोसे नाता रे ननदिया-
पलना डुलाबे मेरी छोटी रे ननदिया-
सासु जो आहिं पीतर पीसन को-
पीतर पीसइ तोसे नाता रे ससुरिया-
पलना डुलाबे मेरी छोटी रे ननदिया-
आ पलना डुलाइ तोसे नाता रे ननदिया-
लड्डू बनन को जेठी जो आई-
लड्डू बंधई तोसे नाता रे जेठानिया-
पलना डुलइ मेरी छोटी रे ननदिया...

Posted on: Jan 18, 2020. Tags: MP REWA SONG USHA VICTIMS REGISTER

बच्चो और गर्भवती महिलओं को टीका लगाना आवश्यक है...

ग्राम पंचायत-जतरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा टीकाकरण के लाभ के बारे में बता रही हैं, प्रति वर्ष कई बच्चे बीमारियों के कारण नहीं बच पाते ऐसे में बच्चो को टीका लगाकर रोका जा सकता है, जिन बच्चो को टीका नहीं लगा रहता उसे बीमारी या शारीरिक अक्षमता की स्थिती हो जाती है, इस लिये सभी को टिका लगवाना चाहिये, सभी को टिका लगवाना चाइये गर्भवती महिलओं को समय-समय पर टीका लगवाना चाहिये|

Posted on: Jan 18, 2020. Tags: INFORMATINO MP REWA SONG SUSHMA VICTIMS REGISTER

आँखों की देखभाल कैसे करें...

हरदौहा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रंजना वर्मा आँखों की देखभाल कैसे करें बता रही हैं, सुबह उठने के बाद और सोने से पहले मुँह और आँखों को साफ़ पानी से धोयें| हमेशा साफ और अपना तौलिया ही उपयोग करें, गंदे हांथो से आँखों को न छुएं और चहरे अस पास मक्खियां नहीं बैठने देना चाहिये| पालक, गाजर, सरसों, चना, सीताफल, पपीता आदि का उपयोग करें| तीर कमान, गिल्ली डंडा जैसे खेल नहीं खेलें| फटाकों व चमकते सूर्य की ओर न देखें| आँखों में कुछ चला जाये तो तुरंत ठंडे व साफ़ पानी से धोयें और यदि कचरा साफ़ नहीं होती है तो नज़दीकी क्लीनिक में आँखों का चेकअप करवायें| पढ़ते लिखते समय 35 से.मी. की दूरी बनाकर रखें तथा चलती गाड़ियों में कभी पढने की कोशिश न करें क्योंकि आँखों पर ज़ोर देना पड़ता है|

Posted on: Jan 17, 2020. Tags: HEALTH MP RANJANA VERMA REWA SONG VICTIMS REGISTER

नारी और पुरुष बराबर हैं तुम नारी का सम्मान करो...गीत-

ग्राम-नोनारी, पंचायत-जतरी, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा एक गीत सुना रही हैं:
नारी और पुरुष बराबर हैं तुम नारी का सम्मान करो-
नारी पर हिंसा मत करना अयै नादानों इन्सान बनो-
पुरुषो ने जो रीत बनाई है ओ रीत रिवाज बदल डालो-
अर्धांगिनी ओ कहलाती है हक़दार है ओ दुनिया वालो-
मानव समाज की बदल कर एहसान करो-
नारी और पुरुष बराबर हैं तुम नारी का सम्मान करो...

Posted on: Jan 16, 2020. Tags: MP REWA SONG SUSHMA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »