शराब दुकाने बंद होने से अपराध की घटनायें कम हुई, ये दुकान बंद होनी चाहिये...अपील-
रायपुर छत्तीसगढ़ से भागीरथी वर्मा शराब दुकानों के खुलने की कड़ी निंदा करते हुये संदेश दे रहे हैं कि जब से लॉकडाउन हुआ तब से देश में शराब बंद होने के कारण अपराध की घटना सुनने को नहीं मिली है जो देश के लिये अच्छा है, 40 दिन हो चुके हैं लेकिन अब फिर से शराब की दुकाने शुरू हो गयी है, जो देश हित में नहीं है जिसका विरोध करते हुये वे सरकार से अपील कर रहे हैं कि देश हित के लिये शराब की दुकाने बंद होनी चाहिये| जिससे देश में अपराध की घटनायें ना हों|
Posted on: May 04, 2020. Tags: APPEAL BHAGIRATHI VARMA CG CORONA RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo ( Bluetooth) Radio on Corona : 4th May 2020...
Today Narmada Prasad And Mamta Rajwade are presenting Bultoo Radio program in Hindi language. In this latest edition of Bultoo radio they are discussing issues from all over. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: May 04, 2020. Tags: BULTOO RADIO CORONA MAMTA RAJWADE NARMADA PRASAD SONG VICTIMS REGISTER
बुध के कदम पर जो भी चलेंगे...गीत
ग्राम-नोनारी , जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक गीत सुना रही हैं:
बुध के कदम पर जो भी चलेंगे-
तो दुनिया में सबसे आगे रहेंगे-
बाबा साहेब मेरा जीवन सजाया-
किनके लगा था बाबा भीम ने बताया-
बाबा साहेब के जो नही मानी-
घर में नही है कीनो की निशानी-
बुध के कदम जो भी चलेंगे...
Posted on: May 04, 2020. Tags: AKHILESH MP REWA SONG VICTIMS REGISTER KUMARI
Impact: लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने की समस्या हो रही थी, मदद मिली...
A-01 ग्राउंड फ्लोर कृष्णा रेसीडेंसी ऐमेसक्स हास्पिटल के पास, वागोली, पुणे, महाराष्ट्र से बर्नाड फरेरा बता रहे हैं वे शिक्षक है और इस समय अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, लॉकडाउन के कारण काम नहीं कर पा रहे थे, जिससे घर चलाना मुश्किल हो रहा था, उनके पास राशन कार्ड नहीं है जिसके कारण राशन नहीं मिल रहा था, जिससे खाने की समस्या हो रही थी, तब उन्होंने अपने समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिससे बाद उन्हें मदद मिली है, अब उन्हें खाना मिल गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@7499979560, 7039114915, 9156212988
Posted on: May 04, 2020. Tags: BARNAD FARERA IMPACT STORY MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER
मज़दूर साथियों यह दुनिया आपकी है, आप हिम्मत न हारें, प्रकृति आपका साथ देगी...
दिल्ली से राजेश पाठक बोल रहे हैं मैंने अभी सीजीनेट में रीवा की बहन वन्दना शुक्ला की कहानी सुनी बहुत दुःख हुआ | मजदूर वर्ग देश का बल है, देश को चलाता है, कोरोना को देश में लाने वाला मजदूर नहीं है, आज मजदूरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, भूखे रहना पड़ रहा है, पैदल चलना पड़ रहा है, गेहूं के साथ घुन पिसने जैसी हालत आज मजदूरों की हो गयी है, अचानक लॉकडाउन होने से लोगो को परेशानी हो रही है, लॉकडाउन कितने दिनों तक हो सकता है, पता नहीं है, आज लोगो को धैर्य के साथ काम लेने की आवश्यकता है|मैं अपने मज़दूर साथियों से कहना चाहता हूँ यह दुनिया आपकी है आप हिम्मत न हारें | प्रकृति आपका साथ देगी | राजेश पाठक@9911444381
