इतय इतय चारो ओर, क्योटी क्योटी करे सीहोर...कविता-

ग्राम-रेवटी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अखिलेश कुसवाहा एक कविता सुना रहे हैं:
इतय इतय चारो ओर, क्योटी क्योटी करे सीहोर-
जहां तहां खटकत पास है-
भाजल सो चाहा गावर ग्वालनी के कछू-
डरने डराने से उठाने रोम गात है...

Posted on: Jul 20, 2019. Tags: AKHILESH KUSWAHA BALRAMPUR CG POEM SONG VICTIMS REGISTER

कोई नहीं पराया मेरा घर सारा संसार है...कविता-

ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक कविता सुना रहे हैं :
कोई नहीं पराया मेरा घर सारा संसार है-
मै न बंधा हूँ देश काल की जंग लगी जंजीर में-
मै न खड़ा हूँ जात पात की ऊँची नीची भीड़ में-
मेरा धर्म न कुछ शब्दो का सिर्फ नाम है-
कोई नहीं पराया मेरा घर सारा संसार है...

Posted on: Jul 20, 2019. Tags: CG JAGDEV PRASAD POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

भारत का रहने वाला हूँ, भारत की बात सुनाता हूँ...देश भक्ति गीत-

जिला-जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
है प्रीत जहाँ की रीत सदा, मैं गीत वहाँ के गाता हूँ-
भारत का रहने वाला हूँ, भारत की बात सुनाता हूँ-
काले-गोरे का भेद नहीं, हर दिल से हमारा नाता है-
कुछ और न आता हो हमको, हमें प्यार निभाना आता है-
जिसे मान चुकी सारी दुनिया, मैं बात वो ही दोहराता हूँ-
भारत का रहने वाला हूँ, भारत की बात सुनाता हूँ...

Posted on: Jul 20, 2019. Tags: BALRAMPUR CG RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

Impact : गाँव में पानी की समस्या थी, बोरिंग लग जाने से समस्या हल हो गयी है-

ग्राम-नागाडबरा, पंचायत-माटपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी बता रहे हैं| गाँव में पानी की समस्या थी| जिसके लिये एक बोरिंग की आवश्यकता थी| आवेदन करने पर सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में 14 जून 2019 को रिकॉर्ड किया| जिसके बाद 28 जून 2019 तक गाँव में बोरिंग लग गयी है| जिससे पानी की समस्या हल हो गयी है| इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| संपर्क नंबर(आवेदक)@7646991720. रिपोर्टर(मिथलेश मानिकपुरी)@8964973228 .

Posted on: Jul 19, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कैंसर के फ़स्ट स्टेज में होने पर घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कैंसर के फ़स्ट स्टेज में होने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं| पपीते की पत्ती 1 नग, गिलोय 5 उंगल, जवारे का रस एक गिलास, तुलसी की पत्ती 5 नग लें| सभी को मिक्सी में पीस लें| उसके बाद उसका रस निकालकर सुरक्षित रख लें| उसके बाद ज्वारे, गेहूं के रस को मिलाकर एक गिलास लेकर मिला लें| एक-एक गिलास दिन में दो बार खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है| दर्द होने पर तेल की मालिस करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ का सेवन न करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच दी गांधी@9111061399.

Posted on: Jul 19, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »