मानुष तन ला पाईस, लेकिन सब जंगल झाड़ ला उजाड़ दिहिस...कविता-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पाया एक कविता सुना रहे हैं :
मानुष तन ला पाईस-
लेकिन सब जंगल झाड़ ला उजाड़ दिहिस-
बरखा पानी झुराय-
आज नगर फार लागत नईया-
साथी जंगल झाड़ ला बचाये-
बरखा पानी ला पाये-
अउ जंगल झाड़ ला काटे...
Posted on: Jul 23, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
शिकायत करने के बाद 2 से 5 दिन गाँव में बिजली रहती है...कृपया मदद करें-
ग्राम-बांसा टोला, पंचायत-कान्दावानी, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं| बांसा टोला में 6 साल पूर्व बिजली लगी है| लेकिन बिजली रहती नहीं है| सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद 2-4 दिन बिजली जलती है| उसके बाद फिर से वैसा ही हो जाता है| लाईट नहीं रहने से लोगो को दिक्कत होती है | रात में सांप, बिच्छू, जहरीले कीड़ो का खतरा रहता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर अधिकारियो से बात कर बिजली की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : बिजली विभाग@9827857281, कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर@7440279833.
Posted on: Jul 23, 2019. Tags: CG ELECTRICITY KABIRDHAM NARESH BUNKAR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
तीन पीढियों से रह रहे हैं, आज तक भूमि पट्टा नहीं बना...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-कटरा, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज मरकाम बता रहे हैं| उनके भूमि का पट्टा नहीं बन रहा है| वे तीन पीढियों से वहां रह रहे हैं| 2005 से पहले का काबिज भूमि है| ऊनके पूर्वजो ने प्रयास किया, लेकिन भूमि पट्टा नहीं बना है| उन्होंने 2017 में जनपद में आवेदन किया था| अधिकारी लोगो का साइन लिये, और चले गाये| आज तक किसी का भूमि पट्टा नहीं बना है| पट्टा नहीं होने से बच्चो की पढाई लिखाई में दिक्कत होती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर भूमि का पट्टा बनवाने में मदद करें : जनपद@8889903035, पूर्व विधायक@9425302648, वर्तमान विधायक@9425303333, सरपंच@7697504740. सचिव@9754145039, कलेक्टर@07752223644. संपर्क नंबर@8959903256.
Posted on: Jul 22, 2019. Tags: BILASPUR CG PATRAJ MARKAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दाद बीमारी का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़ी) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा दाद की बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| पवार या चक्रमर्द के बीज को लेकर उसका चूर्ण बना लें| उसे दही का पानी या नीबू के रस में मिलाकर लगायें| दूसरा तुलसी के पत्ते का रस और नीबू का रस मिलाकर लगाने से लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Jul 22, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
Impact : 1 साल से काम का पैसा नहीं मिला था, संदेश रिकॉर्ड करने के बाद मिल गया है-
ग्राम-पोलमी, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं| सकरु नायक 7 हप्ते रोजगार गारंटी में काम किये थे| जिसका पैसा 1 साल से नहीं मिला था| अधिकारियो को आवेदन करने पर कोई कारवाही नही हो रही थी| तब उन्होंने 15 दिन पहले सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड कराया| जिसके बाद उन्हें 17 जुलाई 2019 को 1400 रूपया मिल गया है| और 1000 बाकि है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8720822286.
