जौ फसल के उपयोग और लाभ...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश जौ फसल के उपयोग और लाभ के बारे में बता रहे हैं, जौ को बेर्रा के नाम से भी जाना जाता है, ये एक परंपरागत अनाज हैं, इसका अनाज रक्तचाप नियंत्रित करने में उपयोगी है, नियमित सेवन करने स्वास्थ्य संबंधी समस्या में लाभ मिलता है, पाचनतंत्र को ठीक रखने में उपयोगी है, वजन घटाने के लिये इसका सेवन किया जा सकता है, आयरन की कमी को दूर करता है, इसका सेवन कर लाभ ले सकते हैं अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@7697448583.
Posted on: Jan 23, 2020. Tags: HEALTH JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
दस्त होने के कारण और बचाव के तरीके...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से आज्ञा दस्त लगने से होने वाले नुकसान के बारे में बता रही हैं दस्त लगने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, बच्चा कुपोषण का शिकार हो जाता है, इससे हर वर्ष दस लाख से ज्यादा बच्चो की जान जाती है, इस स्थिती में बड़ो की तुलना में बच्चो के मरने का खतरा ज्यादा रहता है, दस्त मुह के रास्ते से जाने वाले किटाणू से फैलता है, सफाई न रखने, साफ भोजन, पानी नहीं होने से दस्त होती है, इसलिये दस्त होने पर तरल पदार्थ का सेवन ज्यादा करना चाहिये और चिकित्सक से सलाह लेना चाहिये संबंधित जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9179241525.
Posted on: Jan 22, 2020. Tags: AGYA HEALTH MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
गर्भवती महिलाओ को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी...
ग्राम-हरदौंहा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रंजना वर्मा बता रही हैं गर्भवती महिलाओ को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दे रही हैं यदि महिला गर्भ को रखना चाहती हैं तो वे गर्भ होने की जानकारी होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पंजीयन करवायें, महिला वजन की नियमित जाँच करवाये, रक्तचाप की जाँच करायें, टिटनेस के टिका लगवायें, 100 आयरन की गोलियों का सेवन चित्सक के निर्देश अनुसार करें, हरी साग सब्जी, फल, दूध, अनार आदि का सेवन करें, प्रसव पूर्ण तीन बार जाँच जरुर करवायें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@7582985838.
Posted on: Jan 20, 2020. Tags: HEALTH MP RANJANA WARMA REWA SONG VICTIMS REGISTER
घरवा में मंदिर बनाऊबै तीरथ करय दूरी न जाबय...गीत-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से पंचवती एक गीत सुना रही हैं :
घरवा में मंदिर बनाऊबै तीरथ करय दूरी न जाबय-
अपने ससुर जी का शंकर बनउबय-
सासू का गौर बनौबय तीरथ करय दूरी न जउबय-
घरवा में मंदिर बनाऊबै तीरथ करय दूरी न जाबय-
अपने ससुर जी का शंकर बनउबय-
सासू का गौर बनौबय तीरथ करय दूरी न जउबय...
Posted on: Jan 19, 2020. Tags: MP PANCHWATI REWA SONG VICTIMS REGISTER
सही हैण्डपंप दो साल से बंद पड़ा है कर्मचारी सामान निकालकर ले गये थे...
ग्राम-हर्दौंहा, पंचायत-तेंदुनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश गाँव के समस्या से अवगत करा रहे हैं, गाँव में 2 साल से हैण्डपंप बंद है जिससे पानी की समस्या हो रही हैं, निवासी राजू प्रसाद परमोड़े का कहना है हैण्डपंप का सामान कर्मचारी निकालकर ले गये थे जिसके कारण 2 साल से हैण्डपंप बंद है, राम कैलाश वर्मा, मायादीन वर्मा और शिवकुमार वर्मा का कहना है ये ख़राब नहीं हुआ था, इससे पानी अच्छे से निकल रहा था लेकिन विभाग वाले उसका सामान लेकर चले गये तब से बंद पड़ा है, अब ये हैण्डपंप बनना चाहिये जिससे पानी की सुविधा हो इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : PHE ठेकेदार@7047603066. संपर्क नंबर@7697448583.
