बंसी बजा लो कन्हैया नाचय राधा मईया...गीत-
ग्राम-सुनहरा, पोस्ट-वीरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से पंचवटी साकेत एक गीत सुना रहे हैं:
बंसी बजा लो कन्हैया नाचय राधा मईया-
नाचत नाचत बेंदी गिर गय बेंदी उठा लो कन्हैया-
नाचय राधा मईया-
नाचत नाचत चुनर गिर गय चुनरी उठा लो कन्हैया-
बंसी बजा लो कन्हैया नाचय राधा मईया...
Posted on: Jan 26, 2020. Tags: MP PANCHWATI SAKET REWA SONG VICTIMS REGISTER
घर में अवैध तरीके से प्रवेश किया और महिला को जान से मारने की धमकी दी...मदद की अपील-
डोंगर कॉलोनी जतरी मोड़, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा वर्मा पिता बृजलाल वर्मा बता रही हैं कि 25 जनवरी 2020 को रात 10 बजे सिब्बू पंडित पिता स्वर्गीय पटियाला उनके घर का छप्पर खोलकर उनके घर में प्रवेश किया और उनके साथ गाली गलौज, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दिया, जिस पर पीडिता ने अपने आस पास के लोगो को मदद के लिये बुलाया और पुलिश सहायता 100 नंबर पर कॉल किया, जब पुलिश घटना स्थल पर पहुंची आरोपी भाग चुका था, उसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की तब पुलिस अधिकारी ने उनका शिकायत लिखने से माना कर दिया, इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर उचित कारवाही कराने में मदद करें : SP@7049100455, 8989189063, संपर्क नंबर@9752809781. TI@9589929151.
Posted on: Jan 26, 2020. Tags: MP PROBLEM REWA SONG SUSHMA VARMA VICTIMS REGISTER
चलता है देश हमारा भीम के संविधान से...गीत-
ग्राम-खैरहा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राखी वर्मा एक गीत सुना रहे हैं:
चलता है देश हमारा भीम के संविधान से-
न चलता गीता से न चलता कुरान से-
सबसे प्यारा ग्रंथ हमारा सविधान है भाई-
जीने का हक़ देता है सबको सम्मान से-
चलता है देश हमारा भीम के संविधान से-
न चलता गीता से न चलता कुरान से...
Posted on: Jan 25, 2020. Tags: MP RAKHI VARMA REWA SONG VICTIMS REGISTER
हमार मोहन प्यारे मारय पिचकारी-
ग्राम-सुनहरा, पोस्ट-वीरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से पंचवटी साकेत एक गीत सुना रही हैं:
हमार मोहन प्यारे मारय पिचकारी-
खेले सबय संग नारी सी-
पहली पिचकारी मेरो मेहंदी में मारी-
मेहंदी की झरे रवव जी-
हमार मोहन प्यारे मारय पिचकारी...
Posted on: Jan 25, 2020. Tags: MP PANCHWATI SAKET REWA SONG VICTIMS REGISTER
न कुछ ले के आयेगी न कुछ दे के जायेगी...गीत-
ग्राम-सुनहरा, पोस्ट-वीरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) मंचवटी साकेत के गीत सुना रही हैं:
न कुछ ले के आयेगी न कुछ दे के जायेगी-
सारी दुनिया मर के चली जायेगी-
इधर माता पिता उधर बहन खड़ी-
हम तो जय हिन्द करके चले जायेंगे-
न कुछ ले के आयेगी न कुछ दे के जायेगी...
