इन्ही लोगो ने जट लीन्है बन्ना को मेरे...तिलक गीत-
दोंदर कालोनी , जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावती एक तिलक गीत सुना रही हैं:
इन्ही लोगो ने जट लीन्है बन्ना को मेरे-
गाड़ी भी देने का वादा किया है-
टुटही साईकिल दै दीन्है बन्ना को मेरे-
सोने के थाली का वादा किया था-
पीतल के थाली दै दीन्है बनना को मेरे-
सोने के घडिया देने को वादा किया है-
लोहे की घडिया दै दीन्है बन्ना को मेरे...(AR)
Posted on: Jun 08, 2021. Tags: MP REWA SIYA VATI SONG
मेरी मात अब तुम न देरी लगाओ...भक्ति गीत-
जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से राजा बैगा एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
मेरी मात अब तुम न देरी लगाओ-
मेरा लाल मुझसे जुदा हो रहा है-
बीमार बेटे को मंदिर पे लाई-
मईया के चौखट पे उसको लेटाई-
मेरी मईयां मेरे साथ ये क्या हो रहा है-
मेरा लाल मुझसे जुदा हो रहा है...(AR)
Posted on: Jun 07, 2021. Tags: BHAKTI SONG MP RAJA BAIGA UMARIA
छमा छम बाजे माँ की पैजानिया...देवी गीत-
ग्राम-नोनारी , जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक देवी गीत सुना रही हैं, जिसका बोल है ” | छमा छम बाजे माँ की पैजानिया ” | अपने गीत संगीत रिकार्ड करने के लिये दिये नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं |(AR)
Posted on: Jun 07, 2021. Tags: AKHILESH KUMARI DEVI SONG MP REWA
बन्नी खड़ी हैं समुद्र के तीर तो पापा जी अरज करैं...बन्नी गीत-
दोंदर कालोनी , जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावती बन्नी गीत सुना रही हैं:
बन्नी खड़ी हैं समुद्र के तीर तो पापा जी अरज करैं-
पापा ऐसे वर ढूंढा रघुवीर उसी के गल माला पड़े-
बन्नी खड़ी हैं समुद्र के तीर तो चाचा जी अरज करैं-
चाचा ऐसे वर ढूंढा रघुवीर उसी के गल माला पड़े-
बन्नी खड़ी हैं समुद्र के तीर तो भईया जी अरज करैं-
भईया ऐसे वर ढूंढा रघुवीर उसी के गल माला पड़े...(AR)
Posted on: Jun 06, 2021. Tags: MP REWA SIYA VATI SONG
स्वास्थ्य स्वर : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू उपचार...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जिसका उपयोग कर लाभ लिया सकता है| नुस्खे के में बारे जानकारी के लिये संदेश को सुने और अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| पूरी जानकारी प्राप्त कर ही नुस्खा उपयोग करें| संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
