प्रवासी मजदूर की सूची में नाम जोड़ने के लिये आवेदन करते हैं लेकिन नाम नहीं जोड़ा जा रहा है-

ग्राम पंचायत-कनई सांगवा, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार प्रवासी मजदूरों की समस्या से अवगत करा रहे हैं, गाँव के निवासी महेंद्र सिंह बता रहे हैं कि वे 5 साल से रायपुर में गाड़ी चालक का काम कर रहे हैं, लॉकडाउन के कारण वे काम पर नहीं जा पाये हैं, वे अपना नाम प्रवासी मजदूर की सूची में जोड़वाना चाहते हैं लेकिन अधिकारी उनका नाम नहीं जोड़ रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर प्रवासी मजदूर की सूची में नाम जोड़वाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7987035319. कलेक्टर@6266562658, रोजगार सहायक@8720822981. (170426) (AR)

Posted on: Jul 13, 2020. Tags: DINDORI MP PROBLEM SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

मै बोये हो जवारा तै आबे मंदिर पारा, जरुर आबे...गीत-

ग्राम-बिलुपारा, विकासखण्ड-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से संतोष कुमार सिदार एक गीत सुना रहे हैं:
मै बोये हो जवारा तै आबे मंदिर पारा-
जरुर आबे-
जरुर आबे माता जरुर आबे-
बमलेश्वरी के महाकाली जरुर आबे-
मै बोये हो जवारा तै आबे मंदिर पारा-
जरुर आबे... (AR)

Posted on: Jul 13, 2020. Tags: CG RAIGARH SANTOSH KUMAR SIDAR SONG VICTIMS REGISTER

गैस के लिये आवेदन करते हैं लेकिन नहीं मिल रहा है...

ग्राम-बैगाचक, पंचायत-सरई माल, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से बुधवरिया बाई बता रही हैं कि उन्हें उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिला है उन्होंने गैस के लिये आवेदन किया है लेकिन काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गैस दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8225816805. कलेक्टर@6266562658, CEO@7089659087, सरपंच@9868180495. (166657) (AR)

Posted on: Jul 12, 2020. Tags: DINDORI MP PROBLEM SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

35 किलो का राशन कार्ड बना है लेकिन 10 किलो राशन मिलता है, प्रधानमंत्री आवास की मदद भी नहीं मिली...

ग्राम-बेगान टोला, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से चमरू सिंह टेकाम बता रहे हैं उनके परिवार में 5 सदस्य हैं और 10 किलो राशन मिलता है, जबकि राशन कार्ड 35 किलो का बना है, इस संबंध में शिकायत करने पर अधिकारी बोलते हैं खाद्यान्न नहीं आया है, अगली बार हो जायेगा, लगभग 2 साल से ये समस्या है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि समस्या का निराकरण कराने में मदद करें, उनको प्रधानमंत्री आवास की मदद भी नहीं मिली है | केरल मज़दूरी करने गए थे पर प्रवासी मज़दूर का कार्ड भी नहीं बना है उनको सरकार से 1000 रू मासिक की मदद मिलती है : संपर्क नंबर@8435867957. सचिव@9162390810/8458863514/6269160035, CEO@6989659087. (171065) (AR)

Posted on: Jul 12, 2020. Tags: DINDORI MP PDS PROBLEM SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारे में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते है, बहुत दिक्कत होती है...

ग्राम-बुड्राई गूडेम,पंचायत-ईन्देपाडु, पोस्ट-कोल्तूरु, चिंतूर मंडलम, जिला-ईस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से श्यामला वसंतराव बता रहे है कि उनके गाँव में पानी की समस्या है गाँव में 200 घर बस्ती है दो पारा में हैण्डपंप नहीं लगा है एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता उसके कारण बहुत दिक्कत होती है, उसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन भी दिए है तो हैण्डपंप लगाने का सैंक्शन हुआ बोलकर डेढ़ साल से घुमराह कर रहे है, कोई अधिकारी ध्यान नहीं देते है, पानी के लिए बहुत दिक्कत होती है, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें :संपर्क@7702697489, सचिव@7993546435, तहसीलदर@7331179018, P.O@9490957000. (171214) NM

Posted on: Jul 12, 2020. Tags: EAST GODAVARI AP RAO SHYAMLA VASANTH WATER PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »