पर्यावरण को स्वच्छ करने और संक्रमण को रोकने में यज्ञ का महत्व...
सेतुगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी यज्ञ करने से होने वाले लाभ के बारे में बता रहे हैं, भारतीय संस्कृति में यज्ञ करने का केवल धार्मिक आधार नहीं है, पर्यावरण तथा स्वास्थ्य के रक्षा के लिये भी है यज्ञ किया जाता है, आधुनिक शोध के अनुसार हवन का धुआं पर्यावरण को शुद्ध करता है और जीव जन्तुओ के स्वास्थ्य पर सकरात्मक प्रभाव डालता है, हवन में डाले जाने वाले लकड़ी से कई प्रकार के बीमारियों का नाश होता है, मेहंदी की लकड़ी जलाने से संक्रामक बीमारी को रोकने में लाभ होता है| संपर्क नंबर@9589906028. (AR)
Posted on: Jun 23, 2020. Tags: CG MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER
छात्रवृति के बारे में जानकारी मांगने पर कोई जानकारी नहीं मिल रही है...
जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से खुमानदास सोनवानी बता रहे हैं कि उनकी एक बेटी राजेश्वरी कक्षा 9वी में और दूसरी बेटी 11वी में हैं, जिनको छात्रवृति 900 – 900 रुपये आया है 2 साल से, जबकि दूसरे बच्चो का 2700, 3300 रुपये आया है, इस संबंध में विभाग में जानकारी मांगने पर जानकारी नहीं देते हैं, 2 माह हो चुके हैं कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9977208835. इंचार्ज / प्रकाश देवांगन@9179529864. (AR)
Posted on: Jun 22, 2020. Tags: CG KHUMANDAS SONWANI MUNGELI PROBLEM SCHOLARSHIP SONG VICTIMS REGISTER
मंदिर, मस्जिद बंद कराकर...कविता-
ग्राम-नवलपुर, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से नेहा बुनकर एक कविता सुना रही हैं:
मंदिर, मस्जिद बंद कराकर-
लटका विद्यालय पर ताला-
सरकारों को खूब भा रही-
धन बरसाती मधुशाला-
किचन सिंह की एसी तेसी-
बंद रहेंगे मंदिर मस्जिद-
खुली रहेगी मधुशाला...
Posted on: Jun 21, 2020. Tags: CG MUNGELI NEHA BUNKAR POEM SONG VICTIMS REGISTER
स्कूल कब खुलेगा पता नहीं पर विद्यार्थियों के साथ सफाई और पौधे लगाने का काम शुरू किया हूँ : शिक्षक
ग्राम पंचायत-हडगाँव, ब्लॉक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से शिक्षक रविन्द्र कुमार वैष्णव अपने स्कूल के एक विशेष अभियान के बारे में जानकारी दे रहे हैं | वह प्राथमिक शाला नवलपुर में अपनी सेवा देते हैं जिसे हाल तक एक क्वारंटाइन केंद्र की तरह उपयोग किया जा रहा था वे कह रहे हैं जितने श्रमिकों को विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया था, वे अपने घर लौट चुके हैं | भवन खाली हो चूका है, आगे स्कूलो को खोलने का कार्य सरकार द्वारा किया जाएगा| पर उसके पहले आस पास की सफाई के लिए वह अपने स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर अभियान चला रहे हैं बहुत गाजर घास उग आये हैं, कई पेड़ लगाए थे उनको संरक्षण की ज़रुरत है जो वे अपने विद्यार्थियों के साथ आजकल कर रहे हैं :संपर्क प्रवीण कुमार वैष्णव@8839438387. (169473) NP
Posted on: Jun 11, 2020. Tags: EDUCATION MUNGELI RAVINDRA VAISHNAV CG
दिन का उजाला रात्रि का अंधकार है...कविता
ग्राम-नवलपुर, पोस्ट-कोतरी, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली छत्तीसगढ़ से निशु बुनकर एक कविता सुना रही है उसका शीर्षक है : बलात्कारी
दिन का उजाला रात्रि का अंधकार है-
करके चीत्कार ऊँची स्वर में-
मैं रोती हूँ कि हो रहा बलात्कार है-
हमसे इस युग पर सच व् ईमानदारी का-
सत धर्मो के उसूलो का, हमारे संस्कारो का-
पारिवारिक मूल्यों का और हम-
कलयुग के अनगिनत बहीमूर्खो कुम्भकरण-
पाषाण जिगर लिए गली गली देख रहे है, देख रहे है...
