स्वास्थ्य स्वर : कंटकारी पौधे का औषधीय उपयोग-
ग्राम-रनई , थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल कंटकारी पौधे का औषधीय उपयोग बता रहे हैं| जानकारी के लिये संदेश सुने| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: May 21, 2021. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA
भूमि पट्टा में नाम सुधरवाने के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं, सुनवाई नहीं हो रही है...
ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुनी, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीताराम कोरी बता रहे हैं कि पटवारी द्वारा उनकी भूमि पट्टा में गलत नाम लिख दिया गया है| जिसके सुधार के लिये वे कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8357998546. तहसीलदार@8319434665, पटवारी@9644253913. (180785)
Posted on: May 16, 2021. Tags: MP PROBLEM REWA SITARAM KORI
Impact : भूमि नामांतरण होने पर धन्यवाद...
ग्राम-जोलगी, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया, छत्तीसगढ़ से अमृतलाल यादव बता रहे हैं, उन्होंने अपनी भूमि नामांतरण संबंधी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, कई बार कार्यालय में आवेदन किये लेकिन काम नहीं हो रहा था, तब परेशान होकर अपनी समस्या को सीजीनेट पर बताया| जिसका निराकरण हो गया है, इसलिये वे मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं | संपर्क नंबर@9977741285.
Posted on: May 07, 2021. Tags: AMRITLAL YADAV BHARATPUR CG IMPACT STORY KORIYA
स्वास्थ्य स्वर : ह्रदय के धड़कन रोग का वन औषधी उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया, छत्तीसगढ़ से वैद्य केदारनाथ पटेल ह्रदय के धड़कन रोग का वन औषधी उपचार बता रहे हैं।
1. अर्जुन की छाल का चूरन(10 ग्राम), दूध( 500 ग्राम) के साथ उबालकर खोया बना ले, उस खोये में मीश्री का बराबर चूरन मिलकर प्रति दिन खोखाएं और दूध पिएं। ऐसा करने से ह्रदय की धड़कन समान्य हो जाती है।
2. धनिया के चूरन 3 ग्राम और 3 ग्राम मिश्री के चूरन को पानी के साथ मिलाकर सेवन करने से लाभ हो सकता है।
3. बरगद के कोपल का हरे पत्तों को (10 ग्राम), उसको कूटकर 10 ग्राम जल मिलाकर और उसमें मिश्री मिलाकर सुबह शाम सेवन करने से लाभ हो सकता है। संपर्क:9826040015. (185704) GT
Posted on: May 01, 2021. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA
Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब काम हो गया है...
ग्राम-हरद्वाउहाँ , पंचायत-टेमनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से तीरथ प्रसाद कोरी बता रहें हैं कि उनका राशन कार्ड नही बना था, उन्हीने सचिव सरपंच के पास कई बार शिकायत किये लेकिन नहीं बना फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से राशनकार्ड बन गया है | इसलिये साथी सीजीनेट के सभी साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद कियें|
