Narayanpur Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi language : 17th Aug 2019…
Today Bhola Baghel and Sumanlata Achala are presenting Narayanpur Bultoo Radio in Hindi and Gondi languages in this latest edition with stories from Chhattisgarh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with the smartphone and then via Bluetooth.
Posted on: Aug 17, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL BULTOO RADIO SONG SUMANLATA ACHALA VICTIMS REGISTER
पक्की सड़क के लिये आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-बिंजलि, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रामसाय उसेंडी और देवनाथ उसेंडी बता रहे हैं| उनके गाँव कच्ची सड़क है| लोगो को आने जाने में दिक्कत होती हैं| रास्ते में पत्थर रहता है| कीचड़ होता है| सड़क को बनवाने के लिये उन्होंने कई बार कार्यालयों में आवेदन किया है| लेकिन आज तक उस पर कोई कारवाही नहीं हो रही है|इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर सड़क बनवाने में मदद करें : कलेक्टर@9425205669, आदिवासी विकास आयुक्त विभाग@9424282202. संपर्क नंबर देवनाथ उसेंडी@9406177216.
Posted on: Aug 12, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
आदिवासी भाषा गोंडी, हल्बी, छत्तीसगढ़ी को लोगो तक पहुचने के लिये कार्यशाला-
जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से शेर सिंह आचला बता रहे हैं| उन्होंने प्रदर्षनी लगाया है| वहां पर वे आदिवासी समुदाय के विभिन्न भाषायें गोंडी, हल्बी, छत्तीसगढ़ी को साहित्य लेखन और सीजीनेट स्वर के मध्यम से लोगो तक पहुचने के लिये कार्यशाला कर रहे हैं| जिसमे लोग गीत, कहानियां रिकॉर्ड करते हैं| उन्हें माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में कार्यशाला के लिये जगह मिला है| जहाँ पर वे काम कर रहे हैं| जो उनकी संस्कृति और भाषा को बचाने के लिये काम कर रहे हैं| उनको वे धन्यवाद दे रहे हैं| साथ विश्व आदिवासी दिवस के लिये सभी शुभकामनायें दे रहे हैं| संपर्क नंबर@267218980.
Posted on: Aug 08, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
गोंडी समाज और गोंडी भाषा की उत्थान हेतु लम्बे समय से प्रयासरत है...
भोला बघेल जी गोंडवाना समाज के दो बुद्धिजीवी समाजसेवी शेर सिह आचला और पूर्व शिक्षक पिलसाय पटावी जी से बातचीत कर रहे है,बातचीत में जिक्र है ये दो साथी ऐसे साथी है जो गोंडी समाज और गोंडी भाषा की उत्थान हेतु लम्बे समय से प्रयासरत है,पटावी जी नारायणपुर से लगे क्षेत्रो का सर्वप्रथम गोंडी ब्याख्यान लिखे थे जिसका प्रकाशन लोक कला मंच बिलासपुर से प्रकाशन हुवा जो काफी सराहनीय कार्य रहा,पटावी जी सेल टेक्स अधिकारी के रूप में भी सरकार में योगदान दिए और वर्तमान में रिटायर होकर समाज कल्याण को हेतु काम कर रहे है ...
Posted on: Jul 11, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL SONG VICTIMS REGISTER
सरकार की मदद से स्वसहायता समूह चलाकर अपना जीवन यापन करते हैं...
ग्राम-गढ़बेंगाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से लछंदी हुसेंडी, सुगाय सोरी, निरबती मंडावी बता रही हैं| वे अपने साथियों के साथ स्वसहायता समूह चलाती हैं| जिसमे वे होटल का काम करते हैं| उसी से अपनी जीविका चलाते हैं| समूह में 11 सदस्य हैं| 6 साल वे काम कर रहे हैं| ये काम उन्होंने सरकार की मदद से शुरू किया था| और वे काम आगे बढ़ा रहे हैं| सभी अपने काम से खुश हैं|
