गुमनाम अँधेरे का शहीद...सुभाष चन्द्र बोस की 119 वी जयंती पर कविता

साहस और शौर्य के प्रतीक शहीद सुभाष चन्द्र बोस (गुमनामी बाबा) की 119 वी जयंती पर शत शत नमन के साथ के एम भाई यह कविता प्रस्तुत कर रहे हैं:
शहीदों की चिताओं पे न फूल होंगे-
न होंगे मेले, न होगा कोई बाकी निशाँ-
वतन पे कुर्बानी देने वाला रहेगा सूनसान-
न कोई जश्न होगा-
न होगा कोई इन्कलाब-
हर एक शहीद बन जायेगा एक ख़्वाब-
न रक्त बहेगा-
न होगा क्रान्ति का आह्वान-
अब न होगा कोई सुभाष बलिदान-
भारत हो या जापान-
आज़ाद हिन्द फ़ौज का-
हर एक सिपाही कहलायेगा गुमनाम...

Posted on: Jan 23, 2017. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER

जिंदगी के सफर में...नववर्ष के उपलक्ष्य में एक कविता

बावरा मन कहता है-
बन भौरा मै यूँ ही-
खुशियाँ लुटाता रहूं-
न कोई हिसाब हो-
न हो कोई व्यापार-
जिन्दगी के सफर में-
यूँ ही सपने सजाता रहूँ-
बन भौरा मै यूँ ही-
खुशियाँ लुटाता रहूँ-
न पथ की चिंता हो-
न हो पथिक का इन्तजार-
इंसानियत की राह पे-
यूँ ही हमसफ़र बनाता रहूँ-

बन भौरा मै यूँ ही-
खुशियाँ लुटाता रहूँ-
शर्म -लाज का मोह न हो-
न हो सवाल जवाब-
खुशियों की इस बगिया में- यूँ ही प्रेम रस फैलाता रहूँ – बन भौरा मै यूँ ही-
खुशियाँ लुटाता रहूँ- न खुछ खोने का डर हो-
न हो पाने का लालच-
जीवन रुपी इस नैया को-
यूँ ही हंस हंस के पार लगाता रहूँ-
बन भौरा मै यूँ ही-
खुशियाँ लुटाता रहूँ-
बन भौरा मै यूँ ही-
खुशियाँ लुटाता रहूँ..
सभी साथियों को नव वर्ष की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाये |
के एम् भाई
8756011826

Posted on: Jan 03, 2017. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER

क्रिसमस आया क्रिसमस आया घर-घर में खुशियाँ लाया...क्रिसमस पर कविता

कानपुर (उत्तरप्रदेश) से के एम भाई क्रिसमस के अवसर पर एक कविता सुना रहे हैं :
क्रिसमस आया क्रिसमस आया – घर-घर में खुशियाँ लाया-
मीठे मीठे पकवान और-
रंग बिरंगे तारे लाया-
क्रिसमस आया क्रिसमस आया-
गुब्बारे संग तितलियाँ लाया-
गीत-संगीत संग ढोल-नगाड़े लाया-
क्रिसमस आया क्रिसमस आया-
घर घर में खुशियाँ लाया-
रौशनी संग खूब सारा प्यार लाया-
नए नए खेल-खिलौने और उपहार लाया-
क्रिसमस आया क्रिसमस आया-
घर घर में खुशियाँ लाया-
बच्चों ने खूब धूम-धडाका मचाया-
बड़ों ने भी गीत गुनगुनाया-
क्रिसमस आया क्रिसमस आया-
घर घर में खुशियाँ लाया...

Posted on: Dec 25, 2016. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER

इंसान ही इंसान का रक्त बहाता है...कविता

जिला-कानपुर उत्तरप्रदेश से के एम भाई 26/11 के शहीदों पर एक कविता सुना रहे है:
इंसान ही इंसान पे रक्त बहाता है-
पलक झपकते ही एक बुरा ख्वाब आता है-
और यू ही मन को रुला जाता है-
आसुओ का बाहों अपने आप ही निकल आता है-
जब भी वो मंजर याद आता है-
शहीदों की याद में शहीदों की में-
ये दिल यू ही गुनगुनाता है-
क्यों इंसान ही इंसान पे रक्त बहाता है...

Posted on: Nov 29, 2016. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER

No handpump in Adivasi village, they drink dirty nullah water, often fall ill...

Reshiya Bhai is calling from Tud Sindi village in Alirajpur tehsil of Alirajpur District Madhya Pradesh where villagers tell him that 11 Adivasi families live here but there is no proper facility of drinking water. They fetch dirty water from nullah and wells and often fall ill. They are appealing for hand Pump in their village. You are requested to call Public Health and Engineering Dept@7354055388 to help suffering Adivasi families. For more Reshiya Bhai can be reached@8120659070

Posted on: Nov 24, 2016. Tags: HANDPUMP RESHIYA BHAI SONG VICTIMS REGISTER WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »