सेवा में समर्पित सब दिन...गीत-
मालीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार एक लोकगीत सुना रहे हैं:
सेवा में समर्पित सब दिन-
जेकराला पर बीती है-
सबसे सुंदर सबसे निर्मल-
वज्जिकांचल की धरती है-
मुजफ्फरपुर की लीची देखो जगत में मसहूर है...
Posted on: Jun 27, 2023. Tags: BIHAR SONG SUNIL KUMAR
इधर भी तुम उधर भी तुम...कविता-
कानपुर उत्तर प्रदेश से के एम भाई एक कविता सुना रहे हैं:
इधर भी तुम उधर भी तुम-
हर तरफ तुम ही तुम-
मंदिर में भी तुम-
मस्जिद में भी तुम-
हनुमान भी तुम्हारे राम भी तुम्हारे-
अब रहमो रहीम भी तुम्हारे...
Posted on: Jun 27, 2023. Tags: KANPUR KM BHAI POEM UP
पीडितो का रजिस्टर :मुआवजा दिलाने में मदद करे
ग्राम गुदमा जिला बीजापुर राज्य छत्तीसगढ़ पोयामी बुधरी बता रही है की 2007 में रानीबोदली कांड में इनके पति की हत्या नक्सलियों द्वारा की गई थी,केवल 10000की
र्आथिक मदद मिली थी | मुझे पीडितो को मिलने वाली आर्थिक मदद दिलाने में सहयोग कीजिये |संपर्क नंबर :7489856127,कलेक्टर@ 07853220022,संयुक्त कलेक्टर @8839392611
Posted on: Feb 27, 2023. Tags: BIJAPUR CG MAOIST REGISTER VICTIM
पीडितो का रजिस्टर :-आश्वासन के बाद भी नौकरी नहीं मिला ...
संतोष हेमला गंगालूर जिला बीजापुर छतीसगढ़ से बता रहे है |उनके पिता जी खेती किसानी का काम करते थे 2006 में सलवा जुडूम चल रहा था |नक्सलियों ने मेरे पिता जी की हत्या कर दिया था |हत्या के बाद सरकार द्वारा एक लाख रुपया मुवावजा मिला और परिवार में एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही गई थी |पर इतने साल व्यतीत हों जाने के बाद भी हमें नौकरी नहीं मिला है |अधिकारीयों से पूछने पर बताते है कि आगे से आदेश नहीं आया है |मेरी आवाज सुनने वाले साथी कृपया अधिकारीयों से बात कर हमारी समस्या का समाधान कराने में मदद करे |पीड़ित 7489755810,कलेक्टर 07853220022,संयुक्त कलेक्टर @8839392611
Posted on: Feb 26, 2023. Tags: BIJAPUR CG MAOIST REGISTER VICTIM
पीडितो का रजिस्टर :-पीड़ित परिवार के बजाय किसी अन्य को दे दिया नौकरी ...
पुनाउ राम गावडे भानुप्रतापपुर जिला कांकेर छतीसगढ़ से बता रहे है ,उनके बड़े भाई नक्सली में थे बाद में सरेंडर कर दिए |सरकार उनको आरक्षक का नौकरी दिया २०१५ में उनकी मृत्यु हो गई |भाई के मृत्यु के बाद अनुकम्पा नौकरी किसी दूसरीमहिला को दिया गया ,जबकि वह महिला भी पहले नक्सली में थी जो बाद में आत्मसमर्पण की थी |सुचना का अधिकार के तहत सारी जानकारी लेने से पता चला की मेरे भाई की फर्जी पत्नी बनकर उक्त महिला ने अनुकम्पा नौकरी प्राप्त कर ली है| हमने आगे कार्यवाही करना चाहा तो उस महिला द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी दिया गया था |पीड़ित ब्यक्ति का कहना है की जाँच उपरांत कार्यवाही कर नौकरी दिलाने में मदद करे|पीड़ित @6265899453, कलेक्टर @07868241222
