मान मेरा कहना नहीं तू पछतायेगा...कविता-

ग्राम-सिंघपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम एक कविता सुना रहे हैं :
मान मेरा कहना नहीं तू पछतायेगा-
मिट्टी का खिलौना है, मिट्टी में मिल जायेगा-
मात पिता तेरे खुद मै कभी न-
विपदा परे-परे कोई न किसी का-
एक दिन हंसा अकेला उड़ जायेगा-
मिट्टी का खिलौना तो मिट्टी में मिल जायेगा...

Posted on: Jun 08, 2019. Tags: CG HEMSINGH MARKAM KABIRDHAM POEM SONG VICTIMS REGISTER

धरती पर रहने का सबको हक है...कविता-

ग्राम-देवरी, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
धरती पर रहने का सबको हक है-
सबसे बेहतर हो पंचायती की सरकार-
बच्चे महिलायें पायें इसमे अधिकार-
बेटी बेटा पढ़ते रहें, समय-समय पर आगे बढ़े-
गली तो हमारा हो ऐसा, जितना कम उतना पैसा...

Posted on: Jun 08, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

जोड़, घटाव, गुणा मै खोजू, अथवा खोजू शेष में...कविता-

ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम एक कविता सुना रहे हैं :
जोड़, घटाव, गुणा मै खोजू, अथवा खोजू शेष में-
सत्य अहिंसा खोज रहा हूँ, गांधी जी के देश में-
मेरे प्यारे देश बता दे गांधी जी का देश कहां-
तुम्ही बताओ क्या करना है आज के इस परिवेश में-
जहां भूखे नंगे रहते हों, क्या गांधी जी का देश यही-
घोटालो का चोंच मरता क्या गांधी जी का देश यही...

Posted on: Jun 08, 2019. Tags: CG HEMSINGH MARKAM KABIRDHAM POEM SONG VICTIMS REGISTER

हांथी भालू दोनों में था सच्चा-सच्चा मेल...कविता

ग्राम-कुम्हारी, पंचायत-भैंसगाँव, तहसील-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से यमुना और सुनीता एक कविता सुना रहे हैं:
हांथी भालू दोनों में था सच्चा-सच्चा मेल-
दोनों मिलकर खेल रहे थे लुका छिपी का खेल-
हांथी बोला सुन भाई भालू मै अब छुपने जाता हूँ-
पानी वाले जगह मिलूंगा पक्की बात बताउंगा...

Posted on: Jun 06, 2019. Tags: ANTAGARH CG KANKER POEM RADHA KACHLAM SONG VICTIMS REGISTER

पैसे पास होते तो चार चने लाते...कविता

ग्राम-कुम्हारी, पंचायत-भैंसगाँव, तहसील-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से यमुना, सुनीता एक कविता सुना रहे हैं:
पैसे पास होते तो चार चने लाते-
चार में से एक चने तोते को खिलाते-
तोते को खिलाते टाव-टाव गाता-
टाव-टाव गाता तो बड़ा मजा आता-
पैसे पास होते तो चार चने लाते-
चार में से एक चने घोड़े को खिलाते...

Posted on: Jun 06, 2019. Tags: ANTAGARH CG KANKER POEM RADHA KACHLAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »