2 महीने से बोरिंग खराब है, ग्रामीण कुआँ से लाकर पानी पीते हैं, कृपया मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-ककालगुर (बडरीमहूँ), ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से देवीन मूचाकी जी बता रहे हैं उनके गाँव मे बोरिंग पिछले 2 महीने से खराब पड़ा हुआ है| पानी का कोई दूसरा स्रोत भी नहीं है| गाँव के लोग कुएं का पानी पीने के लिए लाते हैं, और यह लगभग 1 किलोमीटर दूर है| पानी के लिए दूर जाने में बहुत दिक्कत होती है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबर पर बात कर के बोरिंग की समस्या को ठीक कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@8319652419.
Posted on: Mar 19, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् हैंडपंप बन गया...
ग्राम पंचायत-तीर्थगढ़, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुषमा ठाकुर बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या था| लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता था| गाँव में एक ही हैण्डपंप होने के बजह से बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा था| उनको अधिकतर गर्मी के दिनों में बहुत ही समस्या होती थी | फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये कुछ दिन के बाद हैण्डपंप बन गया| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर हैंडपंप बनवाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| संपर्क नंबर@62612006901.
Posted on: Mar 17, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA IMPACT STORY SUSHAMA THAKUR TIRTHGADH
बिहान योजना की जानकारी दे रहे हैं
ग्राम पंचायत चितापूर 2, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से जिगेस्वरी नाग बता रहे हैं| उनके घर में दो ही सदस्य हैं, माँ और बेटी| इनके पिताजी की मृत्यु हो चुकी है| घर चलाने के लिए माँ महुआ, इमली का धंधा करती है| उन्ही मजदूरी के पैसों से खेती के काम में उपयोग करते हैं| घर में सिर्फ महिलायें ही रहती और ऐसे में बहुत परेशानी का सामना करना होता है| काम के समय गाँव में कोई मदद नहीं करते, गाँव के लोगों को पैसे देकर काम करवाते हैं| वे भी बिहान योजना के अंतर्गत लोगों को खेती बाड़ी का काम सिखाती हैं| इसमे लोगों को खेती करने के तरीके सिखाए जाते हैं||संपर्क नंबर7974334613.
Posted on: Mar 17, 2022. Tags: BASTAR BIHAN CG DARBHA MISSION
सिलाई का काम सीखकर मै घर में आर्थिक मदद करूंगी
ग्राम-बड़े देवड़ा, ब्लाक-बकावंड, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंदना बघेल बता रही हैं जगदलपुर आड़ावाल लाइवलिहुड कालेज में सिलाई का ट्रेनिंग ले रही हैं|काम सिख रही हैं और इनका कहना है की सीखने के बाद घर में अपना सिलाई की दुकान खोलकर लोगों कपडे सिने का काम करूंगी|इन्होने घर पर मशीन खरीद कर रखा है और जैसे ही ट्रेनिंग पूरी होगी दुकान में सिलाई का काम शुरूकर देंगीं|यह कालेज खुद का रोजगार खोलने के लिए अच्छा काम कर रहा है|संपर्क नंबर @9398427841.
Posted on: Mar 16, 2022. Tags: BASTAR CG MANDNA BAGHELBADEDEVDHA TAILORING WORK
आवास के लिए कई बार आवेदन परंतु अभी तक नहीं बना है, कृपया मदद करें-
ग्राम-चितापूर, ब्लाक-दरभा, जिला- बस्तर (छत्तीसगढ़) से शांति बात कर रहे हैं उनके घर में आवास की समस्या है| पक्के घर के लिए सरपंच सचिव के पास कई बार आवेदन दिया गया परंतु कोई जानकारी नहीं मिली और ना ही घर बना| पिछले साल आवास योजना के तहत नाम आया था किन्तु सरपंच ने नहीं बनवाया| मिट्टी का घर है बारिश में छत से पानी टपकता है| नीचे जमीन गीला होने से घर में रखी चीजें खराब होती है दिमग लगना शुरू हो जाता है| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं कि पक्का मकान बनवाने में मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6267742463, सरपंच @6261508211, सचिव@8319348571.
