हैण्डपंप ख़राब होने से 1 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है...
बउसर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश गाँव की पानी की समस्या से अवगत करा रहे हैं, गाँव के निवासी उषा और रीता बता रही हैं गाँव में हैण्डपंप ख़राब है जिसके कारण उन्हें पानी की समस्या होती है 1 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : PHE@7047603066, संपर्क नंबर@7697448583.
Posted on: Feb 10, 2020. Tags: JAGDISH YADAV MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
बोर लाइन गाँव तक नहीं आने से लोगो पीने का पानी नहीं मिलता...
बउसर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से आशीष कुमार गुप्ता बता रहे हैं, उनके गाँव में पानी की समस्या है, इलाके में फाटक तक लाइन आई है लेकिन गाँव तक नहीं पहुंची है, जिसके कारण लोगो को पानी नहीं मिल पाता है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी लाईन गाँव तक कराने में मदद करें जिससे लगो को पीने का पानी मिल सके : PHE@7047603066. संपर्क नंबर@8827371266.
Posted on: Feb 10, 2020. Tags: ASHISH GUPTA MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
स्कूल में 3 साल हैण्डपंप ख़राब है पानी की समस्या होती है...
ग्राम पंचायत-बोटर, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं गाँव के प्राथमिक स्कूल में हैण्डपंप लगा है जो 3 साल से बंद है, उनका कहना है यदि उसमे मोटर लग जायेगी तो बच्चो को पीने के पानी की सुविधा हो जायेगी| स्कूल के अध्यापिका पुष्पा यादव बता रही हैं और हेडमास्टर बता रहे हैं वहां हैण्डपंप से पानी नहीं निकलता बच्चे घरो से पानी लाते हैं, भोजन पकाने के लिये भी बाहर से पानी लाना होता है, जिससे सभी को असुविधा हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर स्कूल के हैण्डपंप को ठीक कराने में मदद करें : PHE ठेकेदार@7047603066. संपर्क नंबर@7697448583.
Posted on: Feb 10, 2020. Tags: JAGDISH YADAV MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
रविदास जनम दिन आया दरबार तेरा सजाया...बधाई गीत-
रीवा (मध्यप्रदेश) से जनमावती साकेत एक गीत सुना रही हैं :
रविदास जनम दिन आया दरबार तेरा सजाया-
हरि भक्त ने तेरा आकर तेरा वेद कराया है-
जब मुझ पर कोई विपत पड़ी मैने भी तुझे पुकारा है-
जब कर्मा के घर में ख़ुशी हुई हर घर में ख़ुशी की दीप जले-
फिर देने बधाईयां कर्मा को राहों के घर सज लो चलें-
तू कर्मा के आखों के तारा हो राहों राज का दुलारा है-
रविदास जनम दिन आया दरबार तेरा सजाया...
Posted on: Feb 09, 2020. Tags: JANMAVATI SAKET MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
बाल अधिकार पर जानकारी...
रीवा (मध्यप्रदेश) से आज्ञा बाल अधिकार के बारे में बता रही हैं, जो 18 वर्ष से कम उम्र के हैं सभी बच्चे की श्रेणी में आते हैं, ये परिभाषा बच्चों के अधिकारों और संयुक्त राष्ट्र संघ के समझौता UNCRE के तहत बताई गयी है, भारत में 1992 को इस समझौता पर हस्ताक्षरित की गयी है इसलिये लोगों को वोट देने, ड्रॉइविंग लाइसेंस को किसी क़ानूनी समझौते पर हस्ताक्षर करना जरुरी है, कम से कम 18 वर्ष होना चाहिये, बाल-विवाह नियोजक कानून 1929 के तहत 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़का के शादी पर रोक है। भारत में और भी कानून है सभी की अलग-अलग परिभाषा है किसी का 18 वर्ष से कम उम्र का शादी हुई और बच्चा भी हुआ तो वह बच्चा ही कहलायेगा। बचपन एक ऐसी अवस्था जिससे सभी लोग गुजरते हैं इस दौरान सभी का अनुभव अलग-अलग होता है। बच्चों को हर तरह के अत्याचार व शोषण से बचाया जाना चाहिये, बच्चों को खास ज्ञान दिया जाना चाहिए क्यों कि जिन स्थितियों में बच्चे रहते हैं वयस्कों की तुलना में उनका शोषण होने की संभावाना ज़्यादा होती है इसलिये सरकार के काम का असर बच्चों पर पड़ता है अक्सर यही माना जाता है उनके सोचने समझने की क्षमता कम होती है इसलिये उनका निर्णय अधिकतर बड़े ही लेते हैं : आज्ञा@9752437223.
