हिंसा को कम या ख़त्म करने के लिए हम सभी को किसी एक विशेष मंच पर आकर बातचीत करना चाहिए...

जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) से सूरदास पैरका बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में अपनी विचार बता रहें हैं की जो छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में हो रही हिंसा को मैं समझता हूँ की यह एक राजनीतिक समस्या है हमे किसी एक विशेष एक मंच पर आकर एक अहम फैसला लेना चाहिए जिसे किसी कोई हिंसा का सामना न करना पड़े इसके लिए हम सभी को एकत्रित हो कर बातचीत कर इस हिंसा को कम या ख़त्म करना चाहिए...

Posted on: Sep 30, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI SONG VICTIMS REGISTER

कैसे के होई मोर बेड़ा पार...गीत-

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं:
जीवन रूपी डोंगा मोर हिलो डोलो-
कैसे के होई मोर बेड़ा पार-
हे प्रभु तोहे मोर जीवन डाहर-
हे प्रभु तोहे मोर खेवईया-
जीवन रूपी डोंगा मोर हिलो डोलो-
कैसे के होई मोर बेड़ा पार... (AR)

Posted on: Sep 30, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

कल चांदनी रात थी...गज़ल-

दयासागर कुसवाहा एक गजल सुना रहे हैं:
कल चांदनी रात थी-
शब भर रहा चर्चा तेरा-
कुछ ने कहा ये चाँद है-
कुछ ने कहा चेहरा तेरा-
हम भी वहीं मौजूद थे-
हम से भी सब पूछा किये... (AR)

Posted on: Sep 30, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

जैसे सूरज की गर्मी से जलते हुए तन को तरवर की छाया...भजन-

ग्राम-बरेतीकला, पोस्ट-चंदवा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से दयासागर कुशवाह एक भजन सुना रहें हैं-
जैसे सूरज की गर्मी से जलते हुए तन को तरवर की छाया-
ऐसा ही सुख मेरे मन को मिलाये मैं जब से तेरी शरण आया मेरे राम-
भटका हुआ कोई मन था अकेला मिलना रहा था सहारा-
लहरों से लड़ते हुए नाव को जैसे मिलना रहा हो किनारा-
खुद लड़खड़ाते हुए नाव को जो किसी ने किनारा दिखाया-
ऐसा ही सुख मेरे मन को मिलाये मैं जब से तेरी शरण आया मेरे राम-
जैसे सूरज की गर्मी से जलते हुए तन को तरवर की छाया...RK

Posted on: Sep 30, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

इस हिंसा को शांति वार्ता करके या सरकारी शिक्षा रोजगार मुहैया करा कर कम या ख़त्म करना चाहिए...

ग्राम-कटेंगा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से भोला सिंह बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में अपनी विचार बता रहें हैं की ये जो बस्तर में हो रहीं हिंसा जिसे निपटने के लिए कोई पुलिसकर्मी की आवश्यकता है और ना ही राजनितिक की आवश्यकता हैं इसे निपटने के लिए इस क्षेत्र की अधिक से अधिक अध्यन करके आम लोगों तक सरकारी शिक्षा रोजगार मुहैया तथा शांतिपूर्ण बातचीत कर निपटाने की आवश्यकता है मेरे अनुसार से धन्यवाद. RK

Posted on: Sep 30, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 3 SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »