समय पर वाहन और चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने से गर्भवती महिला की मौत हो गयी...

ग्राम-बधवई, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं कि 7 जून 2020 को वहां बहोत बारिस हुई जिसमे नदी नाले भर गये, जिसके कारण आने जाने के रास्ते बंद हो गये, उस दौरान गाँव की महिला गीता पति मिथलेश जो गर्भवती थी, उनके पेट में दर्द हुआ और समय से चिकित्सा केंद्र नहीं पहुंच पायी, सरकारी वाहन वहां तक नहीं पहुंच पाया, लोगो उन्हें चार पायी पर 3 किलोमीटर तक ले गये, उसके बाद दोबारा से चिकित्सा वाहन नहीं पहुंच पाया, निजी वाहन से उन्हें बाहर ले जाया गया लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गयी, इस तरह से समय पर उन्हें चिकित्सा सुविधा और वाहन नहीं मिलने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गयी, उस समय उनके पति मिथलेश लॉकडाउन में दिल्ली में फंसे थे, 9 तारीख वो घर पहुंचे, अपनी पत्नी को देख भी नहीं सके| गाँव में इस वक्त एसी कई समस्या है जिसका निरकरण नहीं हो रहा है,

इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, इन समस्याओं के बारे में अधिकारियों को अवगत कराकर समस्या को हल करने में मदद करें : संपर्क नंबर@ 9109784723. कलेक्टर कार्यलय@07662241635, 242100. (AR)

Posted on: Jun 19, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

साडाता घंटी मुने केन्जानिमारा...गोंडी गीत

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से राजोंतिन मंडावी गोंडी भाषा में एक गीत सुना रही है:
साडाता घंटी मुने केन्जानिमारा-
साडाता घंटी मुने केन्जानिमारा-
मासासाडाते वायेरा मासासाडाते वायेरा-
मुन्ने त जवाना ते नीवल बबल करियोर-
मुन्ने त जवाना ते नीवल बबल करियोर CS

Posted on: Jun 18, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI MADIA SONG RAJONTIN MANDAVI

तू मेरा शरण स्थान तू मेरा गढ़ है....ईशु भक्ति गीत

शांति नगर जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से तबिया वड्डे एक गीत सुना रही है:
तू मेरा शरण स्थान तू मेरा गढ़ है-
संकट में दोस्त मेरा प्रभू-
आराधना करो मै पूरे दिल से-
मै तुझे ढूंढूंगा सम्पूर्ण जीवन से-
मै तेरी सेवा करूँगा-
मेरी सारी चीजों से मै हूँ यहां
CS

Posted on: Jun 18, 2020. Tags: CHRISTIAN NARAYANPUR CG RELIGION SONG SONG TABIYA VADDE VICTIMS REGISTER

लाव मन्ता मन्ता पकाय लाव मन्ता....गोंडी गीत

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से कोताए कुमेटी एक गोंडी गीत सुना रही है:
लाव मन्ता मन्ता पकाय लाव मन्ता-
ईशु ना नातूरते लाव मन्ता-
पिसिह वाल इशू ना नतूरते-
शक्ति है है अद्यभुत शक्ति है-
इशू के लहू में
CS

Posted on: Jun 18, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI MADIA SONG KOTAYE KUMETI

Impact : गाँव में बिजली है पर पोल कम लगे थे, सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद और लगा दिए गए...

ग्राम कुस्परी, तहसील-चुरहट, थाना-कवर्जी, ब्लॉक और जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से श्याम बहादुर पटेल बता रहे हैं, उनके गाँव में बिजली तो है पर पोल कम लगे थे लाईट सही से नहीं आता था अक्सर वोल्टेज काम रहता था लाइट डिम रहती थी जिसके कारण समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कियें जिसके उपरांत सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से 15 दिनों के अन्दर बिजली ठीक कराने में मदद किये इसलिए सभी अधिकारीयों को एंव सीजीनेट सुनने साथियों को धन्यवाद कर रहें है. संपर्क@975225432.RK

Posted on: Jun 18, 2020. Tags: IMPACT SHYAM BAHADUR PATEL SIDHI MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »