हम लोग हैं ऐसे दीवाने, दुनिया को बदलकर मानेंगे...गीत-
रीवा (मध्यप्रदेश) से छोटू कोल एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
हम लोग हैं ऐसे दीवाने, दुनिया को बदलकर मानेंगे-
मंज़िल की धुन में आये हैं, मंज़िल को पाकर जायेंगे-
दो दिन की बहारें है जग में, क्या जुर्म किसी का चलता है-
जो जुर्म का सूरज लाख तपे,हर शाम को लेकिन ढलता है-
नफरथ के शोले दिल में है, हम उनको बुझाकर मानेंगे-
हम लोग हैं ऐसे दीवाने, दुनिया को बदलकर मानेंगे...
Posted on: Feb 18, 2020. Tags: CHHOTU KOL MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
सरपंच सार्वजनिक मोटर पम्प खेत में उपयोग रहे हैं, 6 माह से लोगो को पानी की समस्या है...
ग्राम-अकौडिया, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव बता रहे हैं कि अकौडिया गाँव में पानी की समस्या है, 6 माह हो चुके हैं गाँव के लोग जहां से पानी लाते थे वहां से मोटर निकाल लिया गया है जिसके कारण पानी की समस्या होती होती है, पानी के लिये दूर से पानी लाना पड़ता हैं मोटर को निकालकर सरपंच के खेत में व्यक्तिगत उपयोग किया जा रहा है निवासी पानी के लिये पैसे देते उसके बाद भी पानी नहीं मिल रहा है, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें जिससे लोगो को पानी मिल सके : संपर्क नंबर@7697448583. सरपंच@ 9200673447, PHE ठेकेदार@7047603066.
Posted on: Feb 18, 2020. Tags: JAGDISH YADV MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
भारत रत्न भी भीमा के प्यारे...बाबा साहेब गीत
ग्राम- गढ़वई, पोस्ट-मदरी, तहसील-पनवार, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रीता एक गीत सुना रहीं है:
भारत रत्न भी भीमा के प्यारे-
राम जी के चौदह हे संतान बाबा साहब-
जन में महुगा व रत्नगिरि जिला-
छठवे जगत के विद्वान् बाबा साहब-
बैरे ब्रिटिश स्थाई किये बंदनायिका-
चौदह घंटे में तैयारी किये खायिका-
भारत रत्न भी भीमा के प्यारे...
Posted on: Feb 17, 2020. Tags: MP REWA RITA SONG VICTIMS REGISTER
छांड बैठे खेतबा के कटाई चला संगठन बनाई...संगठन गीत
बहिनी दरबार, दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक गीत सुना रही हैं:
छांड दे खेतवा के कटाई चला संगठन बनाई-
संगठन बनाई के हम सुनी और सुनाई-
अपने सास ससुर के हाल चाल बताई-
और बताई ननदी के लड़ाई-
अपने मंसेरू के हाल चाल बातबा-
कहा करा था कमाई चला संगठन बनाई-
छांड बैठे खेतबा के कटाई चला संगठन बनाई...
Posted on: Feb 15, 2020. Tags: MP REWA SONG SUSHAMA VICTIMS REGISTER
अंगूठा नहीं लगने से राशन नहीं मिलता...
ग्राम पंचायत-कुरु ऊपरवार, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुदामा बता रहे हैं, उन्हें 2 माह से राशन नहीं मिल रहा है, उनका कहना है अंगूठा नहीं लग रहा है इसलिये राशन नहीं मिल रहा है, पनमार सोसायटी से राशन मिलाता था, राशन नहीं मिलने से उन्हें जीवन यापन करने में दिक्कत होती है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशन दिलाने में मदद करे : खद्यान जिला अधिकारी@9425768532. संपर्क नंबर@7697448583.
