लॉकडाउन में राशन की दिक्कत है, राशन दिलाने में मदद करें-
नोएडा, जिला-गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से सीला देवी बता रही हैं, लॉक डाउन में खाने की समस्या है, घर में छोटे बच्चे है, परिवार में 5 सदस्य हैं, परिवार को खिलाने के लिये राशन नहीं है, 2 माह से मदद के लिये प्रयास कर रहे हैं लेकिन मदद नहीं मिल रही है, राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9716711662. (167865)
Posted on: May 20, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GAUTAM BUDDH NAGAR NOIDA SILA DEVI SONG UP VICTIMS REGISTER
राउरकेला: हम 5 लोग लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, घर जाना चाहते है, कृपया मदद करें...
लीटू मिंज सुंदरगढ़ जिला के राउरकेला टांगरपाली में है उनके साथ अजित कुजूर और अर्पित कुजूर है जो कि झारखण्ड गढ़वा जिले के रहने वाले है वे उनके साथ 5 लोग है किराये के मकान में मंगरा टोप्पो के घर में रहते है टांगरपाली में, लेकिन लॉकडाउन में फंसे हुए है उनके पास खाने पीने के लिए राशन नहीं है, दूसरो से मांग-मांगकर खा रहे है | वे लोग घर भी जाना चाहते है लेकिन जाने के लिए कोई सुविधा नहीं हो पा रहा है | अगर सरकार किसी तरह की सुविधा कर देती तो अच्छा होता ऐसा वे लोग सोच रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8815313258. (167852)
Posted on: May 19, 2020. Tags: CORONA PROBLEM LITU MINZ RAURKELA SUNDARGRAH ORRISA SONG VICTIMS REGISTER
पुणे: लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, किराया देने को पैसे भी नहीं है, कृपया मदद करें...
पूजा बता रही है कि वो सोलापुर की रहने वाली है, काम करने को पुणे लोढ़ीकन में आये है और लोढ़ीकन में किराये के मकान में रहते है | लॉकडाउन के कारण राशन की बहुत समस्या हो रही है | किराया देने के लिए पैसे भी नहीं है | इसलिए साथी मदद की अपील कर रही है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@7385029059. (167737)
Posted on: May 19, 2020. Tags: CORONA PROBLEM POOJA PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER
Impact: खाने का राशन नही था सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब मदद मिल गई है...
ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से पुटानी देवी वर्मा बता रही हैं कि उनके खाने के लिये राशन नहीं है वे राशन के लिये सोसाईटी गये थे, लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया गया उन्हें वापस कर दिया गया, लॉकडाउन के कारण कोई काम नहीं किया जा सकता है, ऐसे समय में भोजन एक बड़ी समस्या है, जीवन यापन करना मुस्किल हो रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील किया और कुछ दिनों बाद उनको खाने का राहत राशन की व्यवस्था कर दिया गया है, ये साथी खुश हैं और सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: सम्पर्क नम्बर@8358850827.
Posted on: May 19, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में फंसे है, घर में कुछ भी राशन नहीं है, खाने को बहुत परेशान है, कृपया मदद करें...
मोहुआ हलदर जिला-मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल की रहने वाली है, अभी वो अपने परिवार के साथ दिल्ली के मंडावली में साकेत ब्लाक गली नम्बर-3 मकान नम्बर-11 में रहती है | लॉकडाउन के कारण काम पूरा बंद है | उनके घर में खाने को कुछ भी राशन नहीं है | पैसे भी ख़तम हो रहे है | उनके 2 छोटे-छोटे बच्चे है | खाने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट के श्रोताओ से मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@7065449601. (167743)
