झल झल झलके माया रे, निवा चवरा...गोंडी गीत

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (नई दिल्ली) से सामराव उइके एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
झल झल झलके माया रे, निवा चवरा-
कोटी कोटी दंडो से मुजरा पेरसा पेन मावा साजरा-
होरो पाटा रे, धन्य गावा, ना लूँ सगा न ठिकाने मावा-
बगा तुड़ा मावा निवाय, निवा चवरा-
ना लुंगे कोनकुने ना लुंगे झेडांग ना डूमें मंता गा बुरी मुंडा-
बता सो बता धर्मं मावा ये-
सात सी आठ डांग नौ से बे ताल तैतीस कोटी पेन के मावा...

Posted on: Mar 23, 2018. Tags: SAMRAV UIKEY

कोई लाख करे चतुराई रे करम का लेख मिटे ना रे भाई...सत्संग गीत

जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से महेन्द्र सिंह उइके एक गीत सुना रहे हैं:
कोई लाख करे चतुराई रे करम का लेख मिटे ना रे भाई-
जरा समझो इसकी सच्चाई रे करम का लेख मिटे ना रे भाई-
इस दुनिया में भाग्य के आगे चले न किसी का उपाय-
कागज हो तो सब कोई बांचे करम ना बांचा जाय-
एक दिन किसी किस्मत के कारण बन को गइने रघुराई रे-
काहे मनवा धीरज खोता काहे तू नाहक रोय-
अपना सोचा कभी नही होता भाग्य करे सो होय-
चाहे हो राजा चाहे भिखारी, ठोकर यही सब ने खाई रे...

Posted on: Feb 27, 2018. Tags: MAHENDRA SINGH UIKEY SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के हैण्डपम्प से लाल पानी निकलता है, 10 साल से दूसरे पंचायत से पानी लाकर पी रहे...

वार्ड क्रमांक 13 ग्राम-कोड़ाकुर्री, पंचायत-बरेली, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुरजूराम बता रहे है कि उनके गाँव में एक हैण्डपम्प है और उसमे भी लाल पानी आता है लगभग 10 वर्ष हो गया है | वे लोग दूसरे पंचायत दमकसा के डोंगरी पारा से पानी लाकर पीते है और उनके वार्ड में 15 मकान है, हैण्डपम्प को ठीक करवाने के लिए उन्होंने कई सरपंच सचिव के पास शिकायत भी किये है तो कहते है P.H.E. विभाग से बात करने पर ठीक कर देंगे बोल बोलकर गाँव के लोगो को गुमराह कर रहे है| इसलिए साथी मदद की मांग कर रहे है इन अधिकारियो से बात करके हैण्डपम्प ठीक करवाने में मदद करें: सरपंच@9479166234, C.E.O.@7587054500. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@7646979826.

Posted on: Feb 17, 2018. Tags: SONG SURJURAM RAJURAM UIKEY LOMESH UIKEY VICTIMS REGISTER

ज्योति जलाले भक्ति जगाले मन को जगा लेना...भजन

ग्राम-सुकरी, विकासखण्ड-छपरा, जिला-सिवनी (मध्यप्रदेश) से राजेश उइक़े एक गीत सुना रहे हैं :
ज्योति जलाले भक्ति जगाले मन को जगा लेना – मोर बड़ादेव हैं घट-घट वासी दिल में बसा लेना – शंभूशेख ने ज्योति जलादे गौरा माई के साथ – लिंगो गुरु ने ज्योति जला दै जंगों दाई के सांथ – काली कंकालिन ज्योति जला दै तैतीस बच्चो के साथ – ज्योति जलाले भक्ति जगाले मन को जगा लेना...

Posted on: Feb 07, 2018. Tags: RAJESH UIKEY SONG VICTIMS REGISTER

गोडवाना संस्कृति में संख्या 750 का अर्थ : 7 दिन, 5 जीवन तत्व और 0 यानि ब्रम्हांड...

गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से मंगला ताई उइके गोडवाना संस्कृति के 750 संख्या के बारे में बता रहे हैं, इस संख्या का समग्र योग तीन होता है इस कारण त्रिशूल में तीन अंक होते हैं उसका अर्थ जाति, धर्म, समूह है ये स्वास्थ्य और राज्य का प्रतीक है मूलरूप से सभी लोगों को देव समूह में बांटा गया है अन्य को अलग समूह में, यह हमारे महत्व को बताती है 7 अंक दिनों के बारे में संकेत परिलक्षित करती है, 5 अंक जीवन तत्व- नीर, गगन, अग्नि, वायु, धरती को संकेत करता है और पंचखंड धरती के महत्व को परिलक्षित करती है 0 अंक से तात्पर्य ब्राम्हाण्ड का पृथ्वी शून्यकार है दूसरा इस सम्पूर्ण ब्रम्हाण्ड की शुरुआत शून्य से हुई है | मंगला ताई उइके@7049625352.

Posted on: Feb 06, 2018. Tags: MANGALA TAI UIKEY SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »