Impact: Hand pump broken from 6 months got repaired after CGnet report...

ग्राम-रिगरा, तहसील-मैहर, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से चंद्रभान पटेल बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 6 का हैण्डपम्प 6 महीने से खराब था और उस हैण्डपम्प से 30-40 घर के लोग पानी पी रहे थे उसके लिए उन्होंने ब्लाक सीईओ, एसडीएम्, रोजगार सहायक और सरपंच के पास बार बार शिकायत किया था पर कोई ध्यान नहीं दे रहे थे और सभी लोग बहुत परेशान थे तो उन्होंने उसके बाद 15 दिन पहले सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड किया और सन्देश रिकार्ड करने के 10 दिन बाद हैण्डपम्प बन गया है| वे लोग बहुत खुश है| इसलिए सीजीनेट के साथियों को और सम्बंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की| चंद्रभान पटेल@8878239161.

Posted on: Aug 21, 2018. Tags: CHANRABHAN PATEL IMPACT MADHYA PRADESH SATNA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले के दोनों हैण्डपम्प 3 महीने से ख़राब है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...

ग्राम पंचायत-रिगरा, पोस्ट-बडेरुहा, तहसील-मैहर, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से चन्द्रभान पटेल बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 6-7 के दोनों हैण्डपम्प 3 महीने से खराब है| साइकिल से डेढ़ किलोमीटर दूर से पानी लाते है उसके लिए सरपंच सचिव को आवेदन किये फिर P.H.E. कार्यालय में भी आवेदन किये लेकिन आज तक हैण्डपम्प नही सुधरा| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से मदद की अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें : सरपंच@9755659224, रोजगार सहायक @7509950023, S.D.M.@9425185802. सम्पर्क@8878239161.

Posted on: Jul 06, 2018. Tags: CHANDRABHAN PATEL SATNA MP SONG VICTIMS REGISTER WATER

फूल बनकर खिलेंगे चमन लिए...गीत-

सीजीनेट के सांथी सतनारायण सिंह अपने सांथी मानकुमार, फूल कुमारी, कलावती, और शांति के सांथ एक गीत सुन रहे हैं :
फूल बनकर खिलेंगे चमन लिए-
चांद सूरज बनेंगे गगन के लिए-
इतने सूरज है गगन के लिए-
चमन बन के लिए-
फूल फूलती है गगन के लिए-
चांद सूरज बनेंगे गगन के लिए...

Posted on: Jun 12, 2018. Tags: SATNARAYAN SINGH SONG VICTIMS REGISTER

मनमोहन बिनती करूँ दिन रैन...भक्ति गीत

प्रिया, ग्राम-रामपुर, जिला-कटनी, मध्यप्रदेश से एक कृष्ण भजन सुना रही है :
मनमोहन बिनती करूँ दिन रैन-
राह तके मेरे नैन-
अब तो दरश देदो कुञ्ज बिहारी-
मनवा है बेचैन-
नेह की रोरी तुम संग जोड़ी-
हमसे जायेगी न ये तोड़ी-
हे मुरलीधर कृष्ण मुरारी-
मनवा है बेचैन-
मनमोहन विनती करूँ...

Posted on: Dec 07, 2017. Tags: Priya Katni SONG VICTIMS REGISTER

हम पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक लोगों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है कृपया फोन कर के दबाव डालें...

रीवा (मध्यप्रदेश) से रत्नेश साहू सरस्वती विज्ञान महाविद्यालय (कोड नम्बर 30498) में स्कॉलरशिप नही मिलने की समस्या बता रहे है कि अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग रीवा द्वारा हमारा फार्म यह कह कर रिजेक्ट कर दिया कि आप लोग प्रमोट छात्र है, फिर हम लोगो से दोबारा फार्म भरवाया गया लेकिन हम लोगो की छात्रवृत्ति आज तक नहीं दिया गया, जबकि अन्य महाविदयालयों में प्रमोट छात्रों को छात्रवृत्ति दी जा रही है, कृपया सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन है की हम छात्रों को छात्रवृत्ति दिलाने में मदद करे आप इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव डाले ताकि हमें छात्रवृत्ति मिल सके- जिला कलेक्टर रीवा@9425903973. रत्नेश साहू छात्र@7898732376.

Posted on: Apr 25, 2017. Tags: RATNESH SAHU SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »