गाँव में लगभग 50 घर की बस्ती है वहां एक भी हैंडपंप नहीं कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-डिलमिली, डेगामापारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सीताराम कश्यप जी बता रहे हैं की उनके गाँव में पानी की समस्या है| पानी के लिए घर से दूर नाला से पीने का पानी लाने पड़ता है| और हाइवे पार करके जाना पड़ता है| गाँव में लगभग 50 घर की बस्ती है| और गांव में एक भी हैंडपंप नहीं है| हमारे गाँव हैंडपंप की आवश्यकता है|इसके लिए उन्होंने सचिव- सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक पानी की सुविधा नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें संपर्क नंबर सीईओ@9406166884, संपर्क नंबर@7655992545, सरपंच@9131457869, सचिव@9406228766.
Posted on: May 13, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA DILMILI PROBLEM SITARAM KASHYAP WATER
गाँव मे नहीं है मितानींन दवाई के लिए 15 किलोमीटर जाना पड़ता है कृपया मदद की अपील-
ग्राम-अलवा (लोहरपारा),ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सीताराम कश्यप जी बता रहे है इनके गाँव में मितानींन नहीं है|मितानींन के न होने से गाँव में छोटी मोटी बीमारियों में दवाई के लिए परेशान होना पड़ता है|गर्भवती महिलाओं को भी प्रसव के समय अस्पताल लाने ले जाने में भी परेशानी होती है|बीमारियों के समय दवाई के लिए भी दूर तोकापाल 15 किलोमीटर जाना होता है |कृपया इस समस्या के समाधान के लिए दिए नंबर पर संपर्क कर अधिक जानकारी ले सकते है|संपर्क नंबर@ 6260208299, सरपंच@940766 9883, सचिव@9406109008.
Posted on: Jan 10, 2022. Tags: ALWA BASTAR CG DARBHA HELTH SITARAM KASHYAP VALUNTEERS
बारिश के दिनों में वाहनों का आना-जाना भी मुश्किल होता है कृपया मदद करें
ग्राम-अलवा (लोहरापारा), ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सीताराम देवांगन जी सीजी नेट के साथियों से अपनी समस्या साझा कर रहे हैं|इनके गाँव में सीसी रोड की समस्या है इनका कहना है की गाँव में लोहरपारा से लेकर खदान तक कच्ची रोड है|इस कच्ची रोड से बारिश के दिनों में लोगों को आने-जाने मे दिक्कत तो होती है साथ ही वाहनों का आना-जाना भी मुश्किल होता है|सीसी रोड की समस्या को देखते हुए इन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कारवाई है|कृपया इनकी समस्या की समाधान के लिए दिए नंबर पर संपर्क कर अधिक जानकारी ले सकते हैं|संपर्क नंबर पीड़ित @6260208299, सरपंच@9407669883, सचिव@9406109008
Posted on: Jan 09, 2022. Tags: ALWA BASTAR CG DARBHA LOHRAPARA PROBLEM ROAD SITARAM DEWANGAN
सीजी नेट में शिकायत के बाद अब इनके गाँव मे हैंडपंप की समस्या दूर हो गई है
ग्राम-अदोहा, पोस्ट-उसरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीताराम कुर्री जी सीजी नेट के श्रोताओं को बता रहे है इनके गाँव वार्ड क्रमांक 10 में हैडपम्प की समस्या थी जिसके लिए इनके द्वारा शिकायत दर्ज किया गया था|सीजी नेट में शिकायत के बाद अब इनके गाँव मे हैंडपंप को सुधारा गया है और यह समस्या दूर हो गई है|इस हैंडपंप के माध्यम से सौ परिवार के लोग पानी का उपयोह करते हैं|इन्होंने इस समस्या के समाधान होने पर सीजी नेट के सभी अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है|संपर्क नंबर@8357998546.
Posted on: Jan 09, 2022. Tags: ADOHA HANDPUMP MP PROBLEM RIVA SITARAM KURRI SLOVED USRI
भूमि पट्टा में नाम सुधरवाने के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं, सुनवाई नहीं हो रही है...
ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुनी, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीताराम कोरी बता रहे हैं कि पटवारी द्वारा उनकी भूमि पट्टा में गलत नाम लिख दिया गया है| जिसके सुधार के लिये वे कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8357998546. तहसीलदार@8319434665, पटवारी@9644253913. (180785)
