हम होंगे कामयाब हम होंगे कामयाब...गीत

ग्राम-ददरी, जिला-उमरिया, मध्यप्रदेश से मोहन सिंह राठौर एक गीत सुना रहे है:
हम होंगे कामयाब हम होंगे कामयाब-
एक दिन हो हो-
मन में है विश्वाश पूरा है विश्वाश-
होगी शांति चारो ओर एक दिन-
हम होंगे कामयाब हम होंगे कामयाब...

Posted on: Oct 16, 2021. Tags: MOHAN SINGH MP RATHAUR SONG UMARIA

दो साल से शौचालय नही बनाये खुले में शौच के जाने से दिक्कत होती हैं, शौचालय बनवाने में मदद करे...

ग्राम-मूसागुडा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मानसिंह बघेल बता रहें हैं शौचालय से जुडी समस्या दो साल से अधुरा पड़ा हैं जिसे अभी तक पूरा नही बनाये हैं, शौचालय बनवाने के लिए ग्राम पंचायत के सचिव सरपंच को बोला गया किन्तु उनके द्वारा बोला जाता हैं की बना दिया जायेगा लेकिन अभी नही हैं शौचालय बनाये जिसे बहुत दिक्कतें होती हैं शौच के लिए खुले जाना पड़ता है इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए फ़ोन नंबरों पर अधिकारीयों से बात कर शौचालय बनवाने में मदद करें संपर्क@7828669251. सरपंच@9406041284. CEO@8959393222. (179565) RK

Posted on: Oct 15, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG DARBHA GUHAR MANSINGH BAGHEL

स्वास्थ्य स्वर : खांसी के लिये भटकटाई के फूलो का प्रयोग...

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय भटकटाई के औषधीय उपयोग बता रहे हैं, इसको लघुकंटकारी के नाम से भी जाना जाता है, इसके फूल को लेकर लोहे के तवे में तेल डालकर भून लें, उसके बाद जिन्हें खांसी आती हो उन्हें शहद या दूध के साथ एक चुटकी खिला दें, ऐसा करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9519520931.

Posted on: Oct 12, 2021. Tags: HEALTH DEPARTMENT RAGHVENDRA SINGH

हम को मन की शक्ति देना मन विजय करे...प्रार्थना-

ग्राम-ददरी, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से मोहन सिंह राठौर एक गीत सुना रहे है:
हम को मन की शक्ति देना मन विजय करे-
दूसरों की जय से पहले खुद को जय करे-
भेदभाव अपने दिल से साफ़ कर सके-
दोस्तों से भूल हो तो माफ़ कर सके-
झूठ से बचे रहे सच का दम भरे दूसरों की जय से...

Posted on: Oct 11, 2021. Tags: MOHAN SINGH RATHOUR MP PRARTHNA UMARIA

ठाकुर भजो ठाकुर भजो ओ मेरे मनवा...भजन-

ग्राम-सारंगपुर, पोस्ट-तातापानी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से नंदलाल सिंह एक भजन सुना रहे हैं:
ठाकुर भजो ठाकुर भजो ओ मेरे मनवा-
मन में शांति मिलेगी दिलबा में चैयनवा-
नाम जपो नाम जपो ओ मेरे मनवा-
मन में शांति मिलेगी दिलबा में चैयनवा-
ठाकुर भजो ठाकुर भजो ओ मेरे मनवा...

Posted on: Oct 08, 2021. Tags: BALRAMPUR BHAJAN SONG CG NANDLAL SINGH

« View Newer Reports

View Older Reports »