नमस्कार करके मिले कभी न हाथ मिलाय...कोरोना गीत-

कैमूर, बिहार से शिवशंकर उपाध्याय एक कोरोना गीत सुना रहे हैं:
मईया मंदिर छोड़ के-
मन में बैठी आय-
घर में सुमिरन कीजिये-
जन्म सफल हो जाये-
घूम के बीज न बोना-
भक्तो को सद्बुद्धि दो-
साबुन हाथ लगाय-
नमस्कार करके मिले-
कभी न हाथ मिलाय...

Posted on: May 05, 2020. Tags: BIHAR CORONA SONG KAIMUR SHIVSHANKAR UPADHYAY SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में फंसे है, खाने पीने की कोई व्यवस्था नही है, भूखे है, कृपया मदद करें...

शिवनाथ चौधरी जिला-मधुबनी बिहार के रहने वाले है, वे काम करने करें के लिए नोएडा नयेगाँव सेक्टर 87 गौतम बुद्य नगर में रहते है, लॉकडाउन के कारण फंस गए है, उनके पास खाने पीने की बहुत समस्या है, पैसे भी नहीं भूखे ही रहे है 4 लोग है | इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है | संपर्क नम्बर@9113421383.(166237)

Posted on: May 05, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA SHIVNATH CHAUDHARY SONG VICTIMS REGISTER

राशन नहीं होने से लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही है, मदद करें-

नया गाँव, सेक्टर 87, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से शिवनाथ चौधरी जो
बिहार राज्य के मधुबनी जिले के निवासी हैं, 3 लोग हैं, मजदूरी का काम करते हैं, काम बंद है, राशन की समस्या हो रही है, हेल्पलाइन नंबर में संपर्क करने की कोशिश किये लेकिन कोई मदद नहीं मिली है इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9113421383. (166236)

Posted on: May 04, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA SHIVNATH CHAUDHARI SONG UP VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में फंसे है, राशन दिलाने में मदद करें...

पुणे महाराष्ट्र से अस्रारामम और शिव गोपाल पटेल बता रहे हैं कि वे सिद्धार्थ नगर जिला उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, लॉकडाउन में पुणे में फंसे हैं वहां काम करने के लिये आये थे, अभी काम बंद है, जिसके कारण खाने की समस्या हो रही हैं, उनके साथ 25 लोग हैं, सभी कंपनी में मजदूरी का काम करते हैं, किराये के मकान में रहते हैं, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7470622672. (165318)

Posted on: Apr 21, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE SHIV GOPAL PATEL SONG VICTIMS REGISTER

राशन के लिये आवेदन करते हैं सुनवाई नहीं होती है...

ग्राम-हरदौहां, पंचायत-तेंदुनी, पोस्ट-बसरेही, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिवबरन कोरी बता रहे हैं उन्हें राशन नहीं मिल रहा है जब वे राशन लेने जाते हैं तो उन्हें लौटा दिया जाता है, उन्होंने इसके लिये अधिकारी के पास आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सेल्समैन@9200232110. संपर्क नंबर@9993993929.

Posted on: Mar 30, 2020. Tags: MP PROBLEM REWA SHIVBARAN KORI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »