स्वास्थ्य स्वर : श्वास, खास, दमा का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी श्वास , खास, दमा का घरेलू उपचार बता रहें है, 5 ग्राम अलसी का बीज, 50 ग्राम पानी में रात में भिगोंकर रख दे, और शहद के साथ खाली पेट सेवन करने से इससे लाभ मिल सकता है|श्वास, खास, दमा में आराम लगता है, सुबह से शाम 21 दिन तक लगातार इसका प्रयोग करें| ठंडी चीजों से बचें, मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करे, मैदा,शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399. (AR)

Posted on: May 22, 2021. Tags: HD GANDHI RAIPUR CG HELTH

स्वास्थ्य स्वर : गुदाभ्रंश का घरेलु उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी गुदाभ्रंश का घरेलु उपचार बता रहे हैं, जाम या अमरुद, कुटज की छाल 50 ग्राम, जड़ 50 ग्राम, पत्ते 50 ग्राम | सबको कूट पीस कर 250 ग्राम पानी में उबाले जब पानी आधा बच जाये तब लेट्रिंग के जगह में बार बार लगायें| लगातार 21 दिन तक करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, मैदा, शक्कर नमक का सेवन कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: May 22, 2021. Tags: CG HD GADHI HEALTH RAIPUR

जंगल : कहानी

रायपुर (छत्तीसगढ़) से अनमोल कुमार एक कहानी सुना रहे हैं इस कहानी का शीर्षक है, ” जंगल ” |अपने गीत कहानी को रिकार्ड करने के लिये दिये नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं |

Posted on: May 21, 2021. Tags: ANMOL KUMAR CHANDRAKAR CG RAIPUR STORY

एक गाँव में डोकरा डोकरी रहते थे...कहानी-

रायपुर (छतीसगढ़) से अनमोल कुमार एक कहानी सुना रहे हैं| अपने गीत संदेस रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|

Posted on: May 17, 2021. Tags: ANMOL KUMAR CHANDRAKAR CG RAIPUR STORY

स्वास्थ्य स्वर : त्वचा रोग का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी त्वाचा रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, नीम का पंचांग (पत्ती, फल, फूल, छाल, जड़) 50 – 50 ग्राम सभी को मिला ले| हल्दी 50 ग्राम, त्रिकुटा 100 ग्राम, त्रिफला 100 ग्राम, कुटज की छाल 100 ग्राम | इन सबको साफ कर कूट पीस कर चूर्ण बना कर सुरक्षित रखें, 1 चम्मच चूर्ण खाली पेट में दिन में 2 बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करें| मटर, बैगन, मसूर, उड़द, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें | नशा ना करें | अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: May 10, 2021. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR

« View Newer Reports

View Older Reports »