स्वास्थ्य स्वर : भृंगराज का औषधीय उपयोग-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय चोट लगाने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं, भृंगराज के पात्तो को लेकर उसका कल्क बना लें और उसे चोट पर लगा लें, इससे रक्त का बहना बंद हो सकता है, दूसरा बालो से संबंधित समस्या में इसके पंचांग को तीली के तेल में अच्छे से पका लें, जब पककर जल जाये तो उसे ठण्डा कर रख लें, उसके बाद बाल में उपयोग कर सकते हैं, इससे लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (171150) (AR)
Posted on: Jul 11, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बालो के झड़ने की समस्या को दूर करने का घरेलू नुस्खा-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय बालो के झड़ने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, 2 चम्मच आंवले का चूर्ण एक गिलास पानी में डालकर रात में रख दें, सुबह नहाने से पहले उस घोल को बालो की जड़ो में लगाना है, 7 दिन तक लगातार उपयोग करने से बालो के झड़ने की समस्या में लाभ मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
Posted on: Jul 10, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दर्द निवारक नुस्खा-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय दर्द निवारक नुस्खा बता रहे हैं, शरीर में दर्द होने पर मुनगा की फली को सब्जी बनाकर सेवन करें, इससे दर्द में लाभ हो सकता है, खटाई का उपयोग न करें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
Posted on: Jul 09, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : मोटापा कम करने का घरेलू नुस्खा-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय मोटापा कम करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, मुनगा के पत्ते को लेकर उसकी छोटी छोटी गोली बना लें, उसके बाद सुबह शाम पानी के साथ चबाकर सेवन करें, ये भोजन करने के बाद करना है, ऐसा करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
Posted on: Jul 07, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : अतिसार या पेंचिस को ठीक करने का घरेलू नुस्खा...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह अतिसार या पेंचिस बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, सौंफ़ एक चम्मच लेकर उसे सेंक लेना है और एक चम्मच बिना भुनी हुई सौंफ लेना है, दोनों को मिला लेना है और चूर्ण बना लेना है, उतने ही मात्रा में शक्कर मिला लेना है, उसके बाद आधा चम्मच चूर्ण ठण्डे पानी के साथ सेवन करना है, ऐसा 3 बार करना है इससे लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
