स्वास्थ्य के लिये हानिकारक तम्बाखू के सेवन से बचें...
ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश तम्बाखू के सेवन से होने वाले नुकशान के बारे में बता रहे हैं, तम्बाखू में 4000 किस्म के रासायन होते हैं, जिसमे 60 केंसर जैसे रोग उत्पन्न कर सकते हैं, तम्बाखू में मौजूद निकोटिन नशे का आदि बना देता है, ये धूम्रपान के साथ मस्तिक में पहुंचता है, फेफड़े को नुकसान करता है, तम्बाखू सेवन से केंसर, फेफड़े का सिकुड़ना, कोशिकाओं में गाँठ पड़ना, अस्थमा, विकलांगता, लकवा जैसे कई रोग होते हैं, धूम्रपान का सेवन धुम्रपान करने वाले के साथ उसके आसपास के लोगो को भी नुकसान पहुंचाता है इसलिये इसका सेवन न करें और दूसरो को भी जागरूक करें : संपर्क नंबर@9752437223.
Posted on: Mar 12, 2020. Tags: AWARENESS JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
होली के बाद का त्यौहार धुरेड़ी...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश होली के बाद मनाये जाने वाले धुरेड़ी त्यौहार के बारे जानकारी दे रहे हैं इस त्यौहार में कीचड़, मिट्टी, केमिकल युक्त रंगो और कोयले जैसी चीजों का प्रयोग किया जाता है जिससे नुकसान होता है, स्किन ख़राब होता है, बीमारी हो सकता है इसलिये इससे बचना चाहिये और इस त्यौहार को ऐसा मनाये जिससे सबको अच्छा लगे, किसी का नुकसान न हो इसलिये खुद भी इसका उपयोग न करें और दूसरो को भी जागरूक करें : जगदीश@9752437223.
Posted on: Mar 11, 2020. Tags: AWARENESS HOLI JAGDISH YADAV REWA SONG VICTIMS REGISTER
पार्वती लैलो गणेश जी को कनिहा...लोग गीत-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजरानी एक बघेली लोक गीत सुना रही हैं:
होये लगी कीर्तन सुनये सारी दुनिया-
पार्वती लैलो गणेश जी को कनिहा-
दोये रे सखियाँ मिली जेमना बनाई-
जेमाये लगे खेबना जेमामाये राधा प्यारी-
होये लगी कीर्तन सुनये सारी दुनिया...
Posted on: Mar 06, 2020. Tags: JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
ग्रीष्म कालीन खेती और उपचार..
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश ग्रीष्म कालीन फसल मुंग और उड़द की खेती के बारे में बता रहे हैं, मार्च महीने के फसल की कटाई के बाद मूंग और उड़द की फसल की बुवाई करनी होती है, एक हेक्टेयर में 30 किलो ग्राम बीज की जरुरत होती है, बोने के लिये कतारों में 20 सेंटीमीटर का फासला रखना चाहिये, बीज खाद को अलग-अलग बोना चाहिये जिससे अंकुरण प्रभावित न हो, 3 से 5 सेंटी मीटर की गहराइ में बीज डालना चाहिये, बीमारी लगने पर दवा का उपयोग करें, मटका खाद का उपयोग करें, दवा का छिडकाव करते समय सावधानी रखे मुह में कपड़ा ढक लें, जानकारी के लिये संपर्क करें: संपर्क नंबर@7697448583.
Posted on: Mar 05, 2020. Tags: JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
मूंग दाल की खेती...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश मूंग की खेती के बारे में बता रहे हैं, मूंग की खेती हमारे देश में सालो से होती आ रही है, हमारे देश की अधिकांस जनसँख्या शाकाहारी होने के कारण प्रोटीन की पूर्ति के लिये दलों का उपयोग करते थे, मूंग की खेती ग्रीष्म ऋतू में होती है इसके फसल के लिये हल्के नमी वाले मौसम की आवश्यकता होती है, अधिक वर्षा हानिकारक है, पकने के समय वर्षा होने से दाना ख़राब हो जाता है, इसके लिये गोबर खाद का उपयोग करें, खेती कर लाभ लें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क करें: संपर्क नंबर@7697448583.
