जागो जागो रे तराई के बीर कि बेरिया आई चेतन की...जागरूकता गीत-

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बृजेश कुमार एक जागरूकता गीत सुना रहे हैं :
जागो जागो रे तराई के बीर कि बेरिया आई चेतन की-
बेरिया आई चेतन की-
गाँव-गाँव विद्यालय खुल गई सबकोउ पढ़ा पढ़ावा-
छूटे न कोई अनपढ़ भाई बहना सबको मिल समझावा-
बदलो बदलो रे अपनी तकदीर कि बेरिया आई चेतन की-
अपने मन का काम करामय पैसा टका न देवैं-
पांच पाँव मजदूरी देकर बंधुवा हमें बनावैं...

Posted on: Mar 29, 2019. Tags: BRIJESH KUMAR MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

Impact : तीन साल से शौचालय निर्माण का पैसा नहीं मिल रहा था, सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद

ग्राम-नवगई बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सरला श्रीवास के साथ ब्रजभान जैसवाल बता रहे है कि उन्होंने तीन साल पहले शौचालय बनाये थे उसका पैसा नहीं मिल रहा था| उसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच सचिव को बोले भी थे तो आज देंगे कल देंगे बोल बोलकर टाल रहे थे तो उन्होंने मई 2018 में सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनको अब चेक मिल गया है इसलिए वे अब खुश है| इसलिए सीजीनेट के साथियों को अधिकारियो को धन्यवाद डे रहे है| जिन्होंने उनकी मदद की| सरला@9479416334.

Posted on: Feb 08, 2019. Tags: BRIJBHAN JAISWAL CG IMPACT SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

Impact: Our hand pump got repaired after report on CGnet Swara, Thanks...

ग्राम पंचायत-कोनीकला, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से ब्रजेश कुमार बता रहे हैं, उनके गांव के वार्ड क्रमांक 2 मे 6 माह से हैण्डपंप खराब पड़ा था, जिससे लोगो को पानी की भारी समस्या हो रही थी, लगभग 30 परिवार इस समस्या से पीड़ित थे, गांव में लगभग 600 की जनसंख्या है, इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियो के पास कई कई बार आवेदन किया था , लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड किया जिसके बाद उनकी पानी की समस्या अब हल हो चुकी है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं, जिनकी मदद से उनकी समस्या हल हो गई है : ब्रजेश कुमार@9404930031.

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: BRAJESH KUMAR HANDPUMP IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

झुलना-झूले कदम एक डाली झूले कृष्ण मुरारी न...ददरिया गीत

ग्राम-नवगई, तहसील-ओड्गी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से ब्रजभान जैसवाल एक ददरिया गीत सुना रहे हैं:
झुलना-झूले कदम एक डाली झूले कृष्ण मुरारी न-
झूले कृष्ण मुरारी न झूले कृष्ण मुरारी न-
गोकुला में जन्मे कन्हैया अरे जन्मे कन्हैया हो-
ओ हा बाजे बधैया बाजे हो-
गोकुला में जन्मे कन्हैया घर-घर बाजे बधैया...

Posted on: Sep 05, 2018. Tags: BRAJBHAN JAISWAL CG DADARIYA ODGI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

मैने मई जून माह में 15 दिन शौचालय निर्माण में काम किया, उसका मजदूरी भुगतान नहीं मिल रहा है...

ग्राम-नवगई, थाना-चांदनी बिहारपुर, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बृजभान जायसवाल बता रहे है कि उन्होंने मई जून माह में 15 दिन शौचालय निर्माण में काम किये थे उसका पैसा नही मिला है उसके लिए सचिव सरपंच को बोले तो मिल जायेगा बोलते है लेकिन आज तक नहीं मिला है और न ही कोई ध्यान दिया गया है| इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील मदद कर रहे है कि दिए गए नंबरो पर बात कर उनका मजदूरी भुगतान दिलवाने में मदद करें : कलेक्टर@9826443377, सचिव@9617123256, सरपंच@9753128248. सम्पर्क@7745989780.

Posted on: Aug 11, 2018. Tags: BRIJBHAN JAYSWAL SURAJPUR CG PAYMENT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »