छत्तीसगढ़ गोंडी गीत : रे रे ला रेला रे रे लोयो रेला रेला...
ग्राम पंचायत-परसगांव जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से अजय कचलाम और उनके साथ है मैनू राम जी ग्राम अड़ीम पाल से एक गीत सुना रहे है:
रे रे ला रेला रे रे लोयो रेला रेला-
जिम्मे लंग जम्मे लंग बाबू ने जनकर रोय-
इये ना बाबू ने जनकर रोय-
रे रे ला रेला रे रे लोयो रेला रेला...
Posted on: Oct 25, 2019. Tags: AJAY KACHALAM GONDI SONG NARAYANPUR CG
नदी का बालू (रेत) का खनन गैर कानूनी तरीके से हो रहा है,अधिकारी अनसुनी कर रहे हैं ...कृपया मदद करें
ग्राम-सुनहरा, पोस्ट-बीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी बता रहे हैं कि पन्ना जिले के केन नदी का बालू (रेत) शासन के खिलाफ होकर खुले आम गैर कानूनी तरीके से खनन हो रहा है| यह खनन अधिकारियों को डरा-धमका कर किया जा रहा है| जो भी प्रशासन के अधिकारी जांच हेतु जाते हैं, उन्हें बंदी बना लिया जाता है | इसकी शिकायत सम्बंधित अधिकारियों को दिया गया वे अनसुनी कर दिए, तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं, कि दिए गये सम्बंधित अधिकारियों के नम्बरों पर अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें |कलेक्टर@9755991970,मुख्या मंत्री P.A@9810022033, साधू सिंह लोधी@9617652699.
Posted on: May 22, 2019. Tags: AJAYGARH MP PANNA SADHU SINGH SONG VICTIMS REGISTER
वर्ष 2015 में पिता की बीमारी से देहांत होने पर योजना अंतर्गत आर्थिक मदद के लिये आवेदन किया था, आज तक क
ग्राम पंचायत-टाटेहा, तहसील-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अजय कुमार बता रहे हैं | उनके पिता जी का देहांत टीबी बीमारी के कारण वर्ष 2015 में हो गया था| उस समय उन्होंने राष्ट्रिय परिवार सहायता योजना अंतर्गत आवेदन किया था| जिससे उन्हें आर्थिक मदद मिल सके| सचिब का कहना था, हो जायेगा| लेकिन आज तक काम नहीं हुआ| अब अधिकारियों का कहना है| आवेदन रिजेक्ट हो गया हैं| आगे पता करो| यहाँ से कुछ नहीं हो सकता| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : कलेक्टर@9977742118, CEO@8871777197, सचिव@8839715169. संपर्क नंबर@6306405627.
Posted on: Mar 28, 2019. Tags: AJAY KUMAR MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
impact: 6 महीने से नल खराब था, सीजीनेट सांथियो के प्रयासों बन गया है-
ग्राम-नवाडीह, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ननकूराम मरकाम बता रहे हैं कि उनके पारा में 6 महीने से नल खराब था, लोगो को पानी की समस्या हो रही थी, लगभग 25 परिवार नल से पानी उपयोग करते थे, नल के सुधार के लिए उन्होंने संबंधित विभाग में आवेदन दिया, लेकिन कोई निराकरण नही हो रहा था, जिसके बाद उन्होंने 3 महीने पहले सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया, अब सीजीनेट के सांथियो के प्रयासों से पानी की समस्या हल हो चुकी है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो और संबंधित अधकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं |
Posted on: Sep 30, 2018. Tags: AJAY KUMAR KOL HANDPUMP NANKURAM SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER WATER
ओडिग-ओडिग बारंग रोय बेलोसा बाई...गोंडी विवाह गीत
ग्राम-आमाखाडा, पंचायत-कलेप्रस, तहसील-अंतागढ, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से पार्वती और रजय एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे हैं :
रे रे लोयो रे रे लो रेलों राला रे रे लोयो रे लाय-
रे रे लोयो रे रे लो रेलों राला रे रे लोयो रे लाय-
ओडिग-ओडिग बारंग रोय बेलोसा बाई-
ओडिग-ओडिग बारंग-
रे रे लोयो रे रे लो रेलों राला रे रे लोयो रे लाय-
ओडिग-ओडिग दुकान रोय बेलोसा बाई-
ओडिग-ओडिग दुकान-
रे रे लोयो रे रे लो रेलों राला रे रे लोयो रे लाय...
