निबुवा के डार बांसा के फुंदरा...जस गीत-
करौंदा टोला, ब्लाक-राजेंद्रग्राम, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से भाज्जी लाल एक जस गीत सुना रहे हैं :
निबुवा के डार बांसा के फुंदरा-
सब देव झूले ला जाये हो माय-
झुलत झुलत कुले हो ये माता-
टूट गयन बिरिहार हो माय-
कोन तो झूलय कोन झुलावय-
कोन तो हुमकी दे हो माय... (AR)
Posted on: Jun 19, 2020. Tags: ANUPPUR MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
हमारे नाम से शौचालय नहीं आया है और आवाज योजना का भी लाभ नहीं मिला है...
ग्राम-बोंदर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से गंगा बाई बता रही हैं, उनका शौचालय नहीं बना है और उनके नाम से आवास भी नहीं आया है, उन्होंने इसके लिये सरपंच के पास आवेदन किया है लेकिन आज तक शौचालय और आवाज निर्माण उनके नाम पर नहीं आया है, उनका कहना है योजना का लाभ नहीं मिला है इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं की अधिकारियों से संपर्क कर योजना का लाभ दिलाने में मदद करें : जिला CEO@9977538625, कलेक्टर@6266562658. संपर्क नंबर@7489632550. (AR)
Posted on: Jun 19, 2020. Tags: DINDORI MP PM YOJANA PROBLEM SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
शौचालय बनाओ शौचालय बनाओ बोलते रहे, उधार लेकर बनवाया, दो साल से पैसा नहीं दे रहे...
ग्राम-सरईमाल, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार के साथ है ग्रामीण जन विमल दास, समिया बाई यादव, दसिया बाई जो बता रहें है, साल 2 साल हो गया शौचालय बनवाए लेकिन अभी तक शौचालय बनवाने के लिए जो धन राशि मिलता वह नही मिला है शौचालय बनवाने के लियें दूसरों से कर्ज मांग कर बनाये है इस विषय में शिकायत करने पर आज मिलेगा कल मिलेगा करके टाल दे रहें है इस लिए सीजीनेट सुनने वालें साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर पर बात कर शौचालय का धन राशि दिलाने में मदद करें. जिलाधिकारी@.6266562658 विधायक@9424383999. जिलाCEO@9977538625. समनापुरCEO@7079659087. सचिव@6260971824. संपर्क@.7746997904. RK
Posted on: Jun 18, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH KUMARAHIRWAR SONG TOILET PROBLEM VICTIMS REGISTER
चलत फिरत के बाम्हन आ गये...गीत-
करौंदाटोला, ब्लाक-राजेंद्रग्राम, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार एक गीत सुनवा रहे हैं :
चलत फिरत के बाम्हन आ गये-
दे बजरंगी भीख माय-
एक कपिला गाय ला दे-
लईजे के जंगल-
मधुबन कजली मा सुरहिच जागय-
मरे जाये पनिया पियास हो माय.. (AR)
Posted on: Jun 16, 2020. Tags: ANUPPUR MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
आज कल का जमाना गजब हो गया...गीत-
ग्राम-सरई, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
लो सुनाता हूँ सुन लीजिये शौंक से-
आज कल का जमाना गजब हो गया-
पढ़े न लिखे पेन दे दो अगर-
पहने उने का फूल पेंट, जिसमे टाई लगे-
उनका फैसन बनाना गजब हो गया-
आज कल का जमाना गजब हो गया...
