हासन लागे हो दायी बगिया झूमर गे...गीत-
खैरागढ़, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से रंजीता पेंद्रे एक गीत सुना रही हैं:
हासन लागे हो दायी बगिया झूमर गे-
बगिया में जब चले आये सजन मोरे-
मन के मिलौनी मोरे-
हरियर अवरदान मोरे-
तोरे पिरित के रंग मा-
अईसन रंगे हवव-
सपना के सुरता दिल में आथे सजन मोरे... (AR)
Posted on: Jun 23, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON RANJITA PENDRE SONG VICTIMS REGISTER
बिजली नहीं है, रात में विषैले जीवो का खतरा रहता है...
दोंदर कॉलोनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शुषमा वहां की बिजली की समस्या से अवगत करा रही हैं, निवासी रानी, शियावती, अखिलेश कुमारी बता रही हैं कि वहां पर बिजली नहीं हैं जिसके कारण दिक्कत हो रही हैं, रात में विशैले जीवो का खतरा बढ़ जाता है, बच्चे पढ़ नहीं पाते हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर बिजली की समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9752809781. JE@8349747681. (AR)
Posted on: Jun 23, 2020. Tags: ELECTRICITY MP PROBLEM REWA SHUSHMA SONG VICTIMS REGISTER
भद्राचलम गाड़ी देखो चार पका सम्पनी देखो...गोंडी गीत-
ग्राम-रानिबहार-पंचायत-छिन्द्गढ़ ब्लॉक-कोंटा जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से सुमड़ी,रामे और लक्ष्मी हमारे श्रोताओं को पारम्परिक गोंडी गीत सुना रहे हैं:
भद्राचलम गाड़ी देखो चार पका-
सम्पनी देखो गल्मुया गल गल-
नानो वे नानो ओ यायो वएया-
नानो वे नानो यलो नाने केल्ला-
नानो वे नानो CS
Posted on: Jun 23, 2020. Tags: GONDI MADIA SONG KONTA SUKMA CG SUMDI RAME END LAKSHMI
तोर अंगना मा ओ, अंगना मा ओ जयकारा हवे...गीत-
संतोष कुमार सिदार एक देवी गीत सुना रहे हैं:
तोर अंगना मा ओ-
अंगना मा ओ जयकारा हवे-
जिंहा बैठे हे बूढी मईया-
सिगड़ी पारा हवे-
तोर दुवारी मा हवय लंगुरवा-
शंभू धुनी रमाये-
सुरता करे हो दायी तोर-
अचरा के छईया पायों... (AR)
Posted on: Jun 23, 2020. Tags: SANTOSH SIDAR SONG VICTIMS REGISTER
4 साल हो गये, डबरी निर्माण में काम किये थे, पैसा नहीं मिला, सरपंच बोलता है, मिलेगा पर अभी तक नहीं मिला.
ग्राम-नौगोई, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कमलेश कुमार जायसवाल बता रहे हैं, कि उन्होंने 2015-16 में डबरी निर्माण में सरपंच के द्वारा काम करवाया गया था, जिसका पैसा उन्हें नहीं मिला है, डबरी निर्माण अनिल कुमार जायसवाल और अर्जुन पंडो के नाम से आया था, एक डबरी का आधा पैसा मिला है, दूसरी डबरी का पैसा नहीं मिला है, सरपंच के पास शिकायत करने पर, सरपंच बोलता है मिलेगा, लेकिन आज तक नहीं मिला, काम कराये 4 साल हो चुके हैं, जितने लोग काम किये थे सभी का पैसा रुका है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8889433417. सरपंच@9753128248, सचिव@9617123256. (AR)
