वनांचल स्वर: क्योटी के तेल से दर्द और खुजली का इलाज होता है...
ग्राम- हिटारकसा, ब्लॉक-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बहादुर राम पटेल जंगल में पाए जाने वाले क्योटी के पेड़ के बारे में बता रहे हैं। क्योटी का तेल निकाल लिया जाता है, जिसके बाद उसे दर्द, खुजली वाली जगह पर लगाने से आराम मिलता है। जंगल से यह तेल पर्याप्त मात्र में मिल जाता है। इस तेल को खाया नहीं जा सकता। जंगल में टोरी का तेल भी मिलता है, जिसका खाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।
Posted on: Feb 17, 2021. Tags: BAHADUR PATEL CG KANKER VANANCHAL SWARA
वनांचल स्वर: कलपांज पहाड़ की कहानी...
ग्राम- हाटकर्रा, तहसील- भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से भोला राम पटेल कलपांज पहाड़ के बारे में बता रहे हैं, जिसको कुछ स्थानीय निवासी गोटुल डोंगरी भी बोलते हैं। पुराने समय में वृद्ध लोग रात को पहाड़ पर खेलने जाते थे और सवेरे घर वापस आ जाते थे। बहुत से लोग वहां पिकनिक मनाने जाते हैं। जन्माष्टमी और माघ पूर्णिमा पर्व के दिन लोग घूमने जाते हैं। वहाँ सूर का पेड़ भी पाया जाता है, जिससे लोग नशा भी करते हैं। वहां पर बॉक्साइट और ताम्बे की खदान भी है। सम्पर्क@7722949229. (185606) GT
Posted on: Feb 17, 2021. Tags: BHOLARAM PATEL CG KANKER VANANCHAL SWARA
स्वास्थ्य स्वर : गर्भपात होने की समस्या का घरेलू नुस्खा-
जिला-टीकमगढ़, मध्यप्रदेश से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय गर्भपात होने की समस्या का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| जानकारी के लिये संदेश सुने| अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
Posted on: Feb 17, 2021. Tags: HEALTH MP RGHVENDRA SINGH RAI TIKAMGARH
स्वास्थ्य स्वर : गंजेपन, बालो के झड़ने की समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल गंजेपन, बालो के झड़ने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जिसका उपयोग कर लाभ लिया सकता है| नुस्खे के में बारे जानकारी के लिये संदेश को सुने और अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| पूरी जानकारी प्राप्त कर ही नुस्खा उपयोग करें| संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Feb 17, 2021. Tags: HEALTH
तीन साल से दाई के पद में काम कि नहीं मिला मानदेय ,मानदेय दिलाने में मदद करें
ग्राम पंचायत-मुरका, जिला-चित्रकोट, (उत्तर प्रदेश) से श्री देवी बता रही हैं कि मैं सरकारी अस्पताल मुरका में दाई के पद पर तीन साल से कार्यरत हूँ, मुझे 500 रूपये हर महिना में मिलेगा करके कार्य में लगा दिए हैं, अभी तक मुझे कोई किसी प्रकार कि मजदूरी नहीं मिली है, इसके लिए मै कई बार संबन्धित अधिकारी के पास जाकर निवेदन किया, पर आज कल करके टाल रहें हैं, जिसके कारण मुझे मेरी घर कि आर्थिक स्थिति बिगडती जा रही हैं, इसलिए सीजीनेट के सुनने वाले सभी साथियों से मदद कि मांग कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों में संबधित अधिकारीयों से बात करके मजदूरी दिलाने में मदद करें| विभागीय अधिकारी@7985451183, नर्स@7985573120, संपर्क 9120147114 (184921)
