Impact : लॉकडाउन में राशन की समस्या हो रही थी सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद राशन मिल गया...

सेक्टर 45 नोएडा उत्तरप्रदेश से सुशील कुमार बता रहे है कि लॉकडाउन के दौरान उनको राशन की समस्या हो रही थी तो उन्होंने सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने के 10 दिन बाद उनको राशन मिल गया है | वे खुश है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नम्बर@9953574151, (168251)

Posted on: Jul 28, 2020. Tags: NOIDA UP RATION IMPACT SONG SUSHIL KUMAR VICTIMS REGISTER

Impact : लॉकडाउन में राशन की समस्या हो रही थी सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद मिल गया है

संदीप कुमार सिंह सेक्टर 82 नोएडा बंगेल गौतम बुद्ध नगर में रहते है बता रहे है कि लॉकडाउन के दौरान खाने की बहुत समस्या हो रही थी तो उन्होंने 30 मई को एक सन्देश सीजीनेट स्वर में रिकॉर्ड किये थे करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से 20 जून को उनको राशन मिल गया है | वे लोग खुश है, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नम्बर@9643608689. (168617)

Posted on: Jul 28, 2020. Tags: NOIDA UP RATION IMPACT SANDEEP KUMAR SINGH SONG VICTIMS REGISTER

नाग पंचमी पर दार्शनिक स्थान केवार सरई के बारे में जानकारी...

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक ऐतिहासिक जगह के बारे में जानकारी दे रहे हैं, ये जगह सिद्ध बाबा केवार सरई के नाम से जाना जाता है, ये स्लोथान सोन नदी और गोडाहरी नहीं के संगम के पास है वहां पर लोग मन्नत मांगने जाते हैं, लोगो की मान्यता है कि उस स्थान पर कई साल पहले एक लकडहारा पेड़ काट रहा था आधा काटने के बाद वह घर चला गया और दूसरे दिन वहां पर आया तो देखा कि वह पेड़ वापस से जुड़ चुका है| वहां पर कई देवी देताओ की प्रतिमा है लोग दर्शन करने आते हैं, भजन कीर्तन करते हैं| नाग पंचमी के दिन लोग उन मूर्तियों में दूध चढ़ाते हैं|

Posted on: Jul 25, 2020. Tags: ANUPPUR KANHAIYALAL KEWAT MP SONG STORY VICTIMS REGISTER

सहकार रेडियो : बाल चौपाल (छोटा जादूगर)

बच्चों, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज सुनिए कहानी छोटा जादूगर| इसके लेखक हैं जयशंकर प्रसाद | आवाज़ है IIT दिल्ली की शोध छात्रा साथी तनूजा निगम की| इसे हमने अनुराग ट्रस्ट की त्रैमासिक बाल पत्रिका ‘कोंपल’ से साभार लिया है| आपको ये कार्यक्रम कैसा लगा हमें ज़रूर बताइयेगा| ये कार्यक्रम सहकर रेडियो से लिया गया है | इस कार्यक्रम 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं |

Posted on: Jul 25, 2020. Tags: BAL CHAUPAL SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER

रोड की समस्या आवेदन पर सुनवाई नहीं हो रही है...

ग्राम-देवरी, घोघरा टोला, पोस्ट-लमतरई, तहसील-पुष्पराजगढ़, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पनकू सिंह गाँव में रोड की समस्या से अवगत करा रहे हैं, गाँव के निवासी गोविंद सिंह मरावी, सरवन सिंह ध्रुव, सुंदर सिंह मरावी बता रहे हैं कि रोड ख़राब है, 4 किलोमीटर रोड ख़राब है, आने में दिक्कत हो रही है, इस संबंध में निवासी आवेदन दे चुके हैं लेकिन कारवाही नहीं हो रही है इसलिये निवासी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर रोड की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@8959747883, विधायक@9425898329, कलेक्टर@7659222400. संपर्क नंबर@8104422872. (172051) (AR)

Posted on: Jul 25, 2020. Tags: ANUPPUR MP PANKU SINGH PROBLEM PWD SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »