जलाल हो जलाल हो जलाल हो...यीशु मसीह गीत-
जिला-नागपुर (महाराष्ट्र) से अवंतिका कावडे यीशु मसीह गीत सुना रही हैं:
जलाल हो जलाल हो जलाल हो-
मेरी जिन्दगी में तेरा जलाल हो-
कोई दुःख ना कोई भी मलाल हो-
वो डालें हमेशा कायम रहें-
जिसकी मसीह बुनयाद हो-
कायम रहूँ मैं अपने मसीह में...(RM)
Posted on: Feb 23, 2021. Tags: BHAKTI SONG MH NAGPUR
करते हैं तेरी हम स्तुति...यीशु मसीह गीत-
(झारखंड) से शुषमा कुमारी यीशु मसीह गीत सुना रही हैं:
करते हैं तेरी हम स्तुति-
ह्दय की गहराइयों से-
ऊँचा और ऊँचा-
तू ही हैं हमारा प्रभु-
महिमा हो तेरी...(RM)
Posted on: Feb 23, 2021. Tags: BHAKTI SONG JHARKHAND
बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...
ग्राम-पपरौड़ी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू राठौर जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Feb 23, 2021. Tags: ANUPPUR EDUCATION MP SONU RATHOUR
हम है ग्रामीण है बालिका है...लोकगीत-
जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से संदीप कुमार कुशवाह गीत रहे है :
हम है ग्रामीण है बालिका है-
हमारी पाठ शाला बनवाई दिया-
पंचो भी सुन लो सरपंचो भी सुन लो-
सुन लो सक्रेटरी साहब-
हमर पाठ शाला बनवाई दिया-
मास्टर भी सुन लो-
हेड मास्टर भी सुन लो...(GM)
Posted on: Feb 23, 2021. Tags: LOKGEET MP SANDEEP KUMAR SATNA
स्वास्थ्य स्वर : चेहरे के दाग धब्बे का औषधि उपचार-
जिला-कोरिया(छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल आज हम लोगो को चहरे के दाग धब्बे के इलाज की औषधि के बारे बता रहे है| चहरे के दाग धब्बे में – हल्दी का पाउडर का 5 ग्राम बेसन 50 ग्राम 2 चममच कच्चा दूध इसको अच्छी तरह मिलाकर लेप बना ले और इस मिश्रण में थोड़ा सा जैतून का तेल एक चममच मिलाकर शारीर के विभिन्न अंगो पर लगाने से लाभ होता है |इसके प्रयोग से कोई हानि नहीं होता है
2.चहरे में दूध की मलाई लेप करने से झाईया दूर होती है| 3.पके पपीते का गुदा और उसमे थोड़ा दूध मिला लें, नीबू का रस और गुलाब जल मिला कर पेस्ट बना कर लगाने से चहरे के दाग धब्बे और निशान मिट जाते हैं| 4.अमरबेल लगभग 250 ग्राम मात्रा में लेकर थोड़ा सा कूट कर जल में उबल कर काढ़ा बनाए और उस जल को छान कर सिर के बाल धोने से बाल घनेहोते हैं| इसका उपयोग करें...(GM)
