हमें शौच के लिए खुले में जाना होता है, शौचालय के लिये आवेदन करते हैं लेकिन काम नहीं होता...मदद की अपी
गूंजीकोतरिया बहरा, ग्राम-आमाडांड, पंचायत-धर्सेडी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिव प्रसाद बता रहे हैं, उनका शौचालय नही बना है, उन्हें शौच करने के लिए बहार खुले में जाना पड़ता है| जिससे दिक्कत होती है| वही गांव के निवासी रामनाथ आयाम का कहना है, ऐसे कई घर हैं, जिनके घर शौचालय नहीं बना है और कई अधूरे पड़े हैं| बहार शौच करने पर 500 रुपये का जुर्वाना लगता है, लेकिन जब शौचालय बना ही नहीं तो कहां शौच करें| उन्होंने इसके लिये गांव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया| लेकिन कोई काम नहीं हो रहा है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर शौचालय बनवाने में मदद करें : कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534, सरपंच@9009701570. संपर्क नंबर@8889388974.
Posted on: Feb 23, 2019. Tags: CG PROBLEM SHIVE PRASAD SONG SURAJPUR TOILET VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बालों से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बालों से संबंधित समस्या जैसे बालों के टूटने, झड़ने और दोमुहे बाल होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जिन व्यक्तियों को इस तरह की समस्या हो रही है वे भृंगराज का पंचाग अर्थात फल, फूल, पत्ती, जड़, तना सभी का मिश्रण 1 किलो, बरगद के कोमल पत्ते 1 किलो, अलसी का तेल 2 लीटर, 1 गिलास पानी लें, और लोहे की कढ़ाही में 2 लीटर तेल डालें जब तेल गर्म हो जाये तो भृंगराज का पंचांग डाले उसके जल जाने के बाद बरगद के पत्तो के छोटे-छोटे टुकड़े कर डालें, जब दोनों जल जाये तो कढ़ाही को ठण्डा कर लें, ठण्डा होने के बाद छानकर उसे सीसी में रख लें, रात को 10-15 ml तेल सिर में हल्के हाँथ से मालिस करना है, सुबह मुल्तानी मिट्टी से बलों को धोयें, शैम्पू, साबुन का प्रयोग नहीं करना है, 1-1 चम्मच आंवले का चूर्ण दिन में 2 बार खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Feb 23, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
का तोही जुलफी में फसे उरमाल, मोर सुगना जी काली काली लोहरी लगाये...सुगा गीत-
ग्राम पंचायत-गेरुवाडांड, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राम बाई, सिहारो और मान कुंवर एक सुगा गीत सुना रहे हैं :
का तोही जुलफी में फसे उरमाल-
मोर सुगना जी काली काली लोहरी लगाये-
खेला मोर सुगा काली काली लोहरी लगाये-
साड़ी के लूगा मा बेडहा पहीरे-
डडहा सजावा सुगा जुलफी में फसे उरमाल...
Posted on: Feb 22, 2019. Tags: CG ODGI RAM BAI SONG SUGA SURAJPUR VICTIMS REGISTER
मै वृद्धावस्था पेशन के लिये आवेदन करता हूँ, लेकिन अधिकारी ध्यान नही देते...मदद की अपील-
केनापारा, ग्राम पंचायत-कुदरगढ़, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जयसाय बता रहे हैं, उन्हें वृद्धावस्था पेशन नही मिल रहा है| वृद्धावस्था पेंशन के लिये उन्होंने दो बार आवेदन पत्र जमा किया, लेकिन उस पर कोई काम नही हो रहा है| उनका कहना है, शासन की योजना है, हमें मिलना चाहिये| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर वृद्धावस्था पेंशन दिलाने में मदद करें : कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534, सरपंच@8458973106, सचिव@9131243925. संपर्क नंबर@7999972191.
Posted on: Feb 22, 2019. Tags: CG JAYSAI ODGI OLD PENSION ROOPLAL| MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER AGE
मै अमर शहीदों का चारण यश गाया करता हूँ...कविता-
ग्राम पंचायत-बेदमी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुशीला राजवाड़े और प्रीती जयसवाल एक देश भक्ति कविता सुना रही हैं :
मै अमर शहीदों का चारण यश गाया करता हूँ-
जो कर्ज राष्ट्र ने खाया है, मैं उसे चुकाया करता हूँ-
यह सच है, याद शहीदों की हम लोगों ने दफनाई है-
यह सच है, उनकी लाशों पर चलकर आज़ादी आई है-
उन गाथाओं से सर्द खून को मैं गरमाया करता हूँ...
