स्वास्थ्य स्वर : मोटापे की समस्या को दूर करने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी मोटापे की समस्या को दूर करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं | त्रिकुटा चूर्ण 50 ग्राम, भुनी हुई मेथी दाना 50 ग्राम, अजवाइन भुनी हुई 50 ग्राम, नागर मोथा 50 ग्राम, त्रिफला चूर्ण 50 ग्राम, सहजन या मुनगा के बीज 50 ग्राम, निरगुंडी 50 ग्राम सभी को एकत्र कर लें| उसके बाद साफ कर कूट पीसकर चूर्ण बनाकर सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण खाली पेट दिन में दो बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| 30 वर्ष से अधिक उम्र के रोगियों के लिये यह चूर्ण ज्यादा उपयोगी है| भोजन में मिर्च मसाला तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का सेवन कम करें| नशा न करें : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Mar 29, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पेट दर्द, गैस, हल्का जुलाब का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पेट दर्द, गैस, हल्का जुलाब का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सनाय की पत्ती 10 ग्राम, पानी 1 पाव, शक्कर 10 ग्राम इकट्ठा कर लें |
विधि : पानी में सनाय की पत्ती और शक्कर मिलाकर चाय जैसा उबालें| गुनगुना रहने पर उसका उपयोग करें| एक-एक कप चाय जैसा लगातार तीन दिन तक सेवन कर सकते हैं| गर्म पानी का सेवन करें और गर्म पानी से नहायें| 3 दिन तक लगातार दाल चावल की खिचड़ी खायें| इस प्रक्रिया को 6 माह में एक बार करें| इससे लाभ हो सकता है| भोजन में मिर्च मसाला तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का सेवन कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Mar 28, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
नोनी परदेशिया चिरई बोले राती...गीत-
ग्राम-कोटया, थाना, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
पुन चिरई बोले राती, चिरई बोले राती-
नोनी परदेशिया चिरई बोले राती-
नई करों चिल्हिर चाल्हर रात के बहाती-
तोर मोर भेट होगे नरवा के नहाती-
नोनी परदेशिया चिरई बोले राती...
Posted on: Mar 28, 2019. Tags: CG MEVALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
अतिथी कला होई, सीता तो सीता सोई...ओड़िया भजन-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक ओड़िया गीत सुना रहे हैं :
अतिथी कला होई, सीता तो सीता सोई-
हे गणस्वामी मोरो, मृग मारी गा माई-
पोई का पोट्टा जाती, निये लम करा पोती-
कहिये करे मोरो, दहा नान पी-
नमो मोहरी सीता, श्री राम को ओ नीता...
Posted on: Mar 28, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गर्मी के दिनों में होने वाले सिर दर्द और मुह में सूजन होने पर घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गर्मी के दिनों में सिर दर्द और मुह में सूजन आने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं| इलायची के छिलको को पीसकर उसमे 10 ग्राम मिश्री मिलाकर सुरक्षित रख लें| उसके बाद तीन-तीन ग्राम दिन में दो बार पानी के सांथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| गर्मी से बचे| गर्म चीजों का सेवन न करें, नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
