स्वास्थ्य स्वर : पेट दर्द, गैस, हल्का जुलाब का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पेट दर्द, गैस, हल्का जुलाब का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सनाय की पत्ती 10 ग्राम, पानी 1 पाव, शक्कर 10 ग्राम इकट्ठा कर लें |
विधि : पानी में सनाय की पत्ती और शक्कर मिलाकर चाय जैसा उबालें| गुनगुना रहने पर उसका उपयोग करें| एक-एक कप चाय जैसा लगातार तीन दिन तक सेवन कर सकते हैं| गर्म पानी का सेवन करें और गर्म पानी से नहायें| 3 दिन तक लगातार दाल चावल की खिचड़ी खायें| इस प्रक्रिया को 6 माह में एक बार करें| इससे लाभ हो सकता है| भोजन में मिर्च मसाला तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का सेवन कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
