स्वास्थ्य स्वर : ह्रदय संबंधी रोग का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी ह्रदय संबंधी रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं | अर्जुन की छाल जिसे कहुआ के नाम से भी जाना जाता है| 500 ग्राम, इलायची 50 ग्राम, मीठी लकड़ी 50 ग्राम, बड़ी इलायची 50 ग्राम, काली मिर्च 50 ग्राम सभी को साफ कर पीसकर चूर्ण बना लें, और सुरक्षित रख लें| आधा चम्मच चूर्ण लेकर एक कप चाय जैसा बनाकर उसमे स्वाद अनुसार दूध और शक्कर मिलाकर खाली पेट दिन में दो बार सेवन करने से ह्रदय संबंधी रोग में लाभ मिल सकता है| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 03, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

छोटी सी अंगना बहारे दीदी गे मोर सुगा बोले...गीत-

ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक जसपुरिहा गीत सुना रहे हैं :
छोटी सी अंगना बहारे दीदी गे मोर सुगा बोले-
अंगना बहारत घनी पैरी ला ठेस लागे-
छोटी सी अंगना बहारे दीदी गे मोर सुगा बोले-
अंगना बहारत घनी पैरी ला ठेस लागे...

Posted on: Apr 03, 2019. Tags: - CG MEVALAL DEVANGAN SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER

घोर अंधकार से घिरा जग सुंदर उजियारा...कविता -

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे हैं :
घोर अंधकार से घिरा जग सुंदर उजियारा-
पग-पग बिछे हैं सर्प, बिच्छु बन देशी फिरंगी-
विकास के नाम पर जल, जंगल, जमीन-
जलवायु विनाश की ओर अग्रसर-
बन दानव मानव रक्त की धार बहा रहे हैं-
आज दिल्ली बॉम्बे जैसे महानगर...

Posted on: Apr 03, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

हय गा भुलाय गया यार, बिरधा का मान मा भुलाये गया रे...करमा गीत-

ग्राम-दुबिया डीह, पंचायत-इंजानी, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रोकलिया, मनबस और सुषमा एक करमा गीत सुना रहे हैं :
हय गा भुलाय गया यार, बिरधा का मान मा भुलाये गया रे-
हाय रे हाय रे भुलाय गयो यार-
नई दिखे रुख-बिरुसा, नई दिखे गाँव-
नई दिखे संग-दिखे संग सहेली केखर संग जाँव-
रे भुलाय गयों यार...

Posted on: Apr 03, 2019. Tags: CG GANESH AYAM ODGI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हमारी भूमि कोयला खनन कंपनी में चला गया है, मुवावजा नहीं मिला, आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं देत-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं| उनके इलाके में कई कोयला कंपनिया स्थापित की गई हैं| जिसके द्वारा कोयला खनन किया जा रहा है| उसमे अंबुजा सीमेंट कंपनी भी शामिल है| जो एक वर्ष से खनन कार्य करा रहा है| उस खनन कंपनी द्वारा जिन किसानो की भूमि लिया गया है| जो किसान प्रभावित हैं| उनको मुवावजा आधा अधूरा दिया गया है| बाकी का मुवावजा जो 85 करोड़ है| तहसील घरघोड़ा में जमा है| इस संबंध में पीड़ित किसान सुखदेव प्रसाद पटेल का कहना है| उनका भूमि कंपनी में चला गया है| जिसका मुवावजा सेंट्रल बैंक घरघोड़ा में जमा है| मुवावजा खाते में आ चुका है| लेकिन उनका खाता SDM द्वारा होल्ड कर दिया गया है| डेढ़ साल हो चुके| उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : विधायक@9406491777, कलेक्टर@07762222103, तहसीलदार@97701. राजेंद्र गुप्ता@9993891275.

Posted on: Apr 02, 2019. Tags: CG PROBLEM RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »