मेटका मेल मेटका मेल लुलो बईया...गोंडी विवाह गीत-

ग्राम-पांडापारा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से मिधुरी, बुधनी, लकमी और जीमै गोंडी भाषा में एक विवाह गीत सुना रहे हैं :
मेटका मेल मेटका मेल लुलो बईया-
पिटका ने पिटका ने लुलो बईया-
नोनी ले नोनी ले वय आये-
नेमी ना नेमी ना येलु वईया...

Posted on: Apr 09, 2019. Tags: BHAN SAHU CG GEET GONDI JAGDALPUR

जरू जरू इंतारा रेया पोपो ले जरू जरू तारा...गोंडी शादी गीत-

ग्राम-बांडापारा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से मिटकी, लकमी और आयती गोंडी भाषा में एक शादी गीत सुना रहे हैं :
जरू जरू इंतारा रेया पोपो ले जरू-
जरू तारा-
को कोने वैया ले को कोने वैया-
मने बाबा न-
मूमु दैया कोको ने बाने बाबुना...

Posted on: Apr 08, 2019. Tags: BHAN SAHU CG JAGDALPUR MARRIAGE SONG

हमारे वार्ड में पानी की समस्या है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-देवरी, थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं | गांव के वार्ड क्रमांक 1 में पानी की समस्या है| जिसके लिये उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया| अधीकरियो का कहना था| बारिश के बाद बोर लगा दिया जायेगा| लेकिन आभी तक उसमे काम शुरू नहीं हुआ है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : सचिव@7247616422, PHE@8120171919, कैलाश सिंह पोया@7970041518.

Posted on: Apr 08, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

स्वास्थ्य स्वर : शरीर में होने वाले गांठ का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी शरीर में होने वाले गांठ का घरेलू उपचार बता रहे हैं| कचनार की छाल 250 ग्राम, हल्दी 50 ग्राम, मेथी घी में भुनी 250 ग्राम, काली मिर्च 50 ग्राम, मिश्री 250 ग्राम सभी को साफ कर पीसकर चूर्ण बना लें| और सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण खाली पेट दिन में दो बार पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है | मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 08, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, खासी, जुकाम, नजला का घरेलू उपचार और परहेज-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी सर्दी, खासी, जुकाम, नजला का घरेलू उपचार बता रहे हैं| पीपली 50 ग्राम, सोंठ 50 ग्राम, अडूसा की पत्ती 50 ग्राम, हल्दी 50 ग्राम, गिलोय 50 ग्राम, काली मिर्च 50 ग्राम, मिश्री 50 ग्राम सभी को साफ़ कर, कूट पीसकर चूर्ण बना लें, और सुरक्षित रख लें| आधा-आधा चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट शहद के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| ठण्डी चीजों से बचे| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 07, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »