बात छोटी है सर को हिला दीजिये...भजन गीत-
शिवानी, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कामता प्रसाद शर्मा एक भजन गीत सुना रहे हैं :
बात छोटी है सर को हिला दीजिये-
पाँव अपने प्रभु जी धुला दीजिये-
हम हैं अनपढ़ कोई भूल हो ही गई-
आप मालिक हैं सब कुछ भुला दीजिये-
बात छोटी है सर को हिला दीजिये...
Posted on: Apr 09, 2019. Tags: BILASPUR CG KAMATA PRASAD SHARMA MARWAHI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : शुगर बीमारी का घरेलू उपचार और परहेज-
रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य दिलीप गुप्ता शुगर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| हर्रा का पाउडर 50 ग्राम, जामुन की गुठली का पाउडर 50 ग्राम, मेथी का पाउडर 50 ग्राम, बेल के गुदे का पाउडर 50 ग्राम, गुडमार बूटी का पाउडर 50 सभी को सुखाकर चूर्ण बनाकर सुरक्षित रख लेना है| उसके बाद एक चम्मच सुबह नास्ते के बाद एक चम्मच रात में सोते समय सेवन करना है| साथ में चिरायता की जड़ी को दरदरा पीस कर रात को एक गिलास पानी में दो चम्मच चूर्ण भिगोकर रखना है| सुबह खाली पेट सेवन करना है| इससे लाभ हो सकता है| मीठी चीजों का सेवन न करें| आलू चाय से परहेज करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : दिलीप गुप्ता@8109855459.
Posted on: Apr 09, 2019. Tags: CG DILIP GUPTA HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गर्मी के दिनों में पेशाब में होने वाली जलन और लू का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गर्मी के दिनों में पेशाब में होने वाली जलन और लू का घरेलू उपचार बता रहे हैं| पुदीना की पत्ती 50 ग्राम, धनिया की पत्ती 50 ग्राम, अमाड़ी का फल 50 ग्राम, शक्कर 30 ग्राम पानी 2 गिलास सभी को एकत्र कर लें| उसके बाद अमाड़ी के फूल को दो गिलास पानी में रात को भिगो दें| और सुबह सभी चीजों को पीसकर मिला ले और अंत में शक्कर मिलाकर शर्बत जैसा बना लें| उसके बाद एक गिलास सुबह और एक गिलास रात को सेवन करें| इससे लू , पेशाब में जलन, गर्मी से राहत मिल सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Apr 09, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
मचल-मचल के खेलो रे भवानी, नौ दिन तोरे आय हो माँ...गीत-
शिवनी, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कामता प्रसाद शर्मा एक जस गीत सुना रहे हैं :
मचल-मचल के खेलो रे भवानी-
नौ दिन तोरे आय हो माँ-
अरे मैहार से हम चुनरी मगाय मईया-
चुनरी ओढ़ के खेलो रे भवानी-
नौ दिन तोरे आय हो माँ-
माली के घर से हार मगाय...
Posted on: Apr 09, 2019. Tags: BILASPUR CG KAMATA PRASAD SHARMA SONG VICTIMS REGISTER
फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना...बाल कविता-
ग्राम-ढोडी, पोस्ट-बरती काला, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से पूनम मरावी एक कविता सुना रही हैं :
फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना-
तरु की झुकी डालियों से नित, सीखो शीश झुकाना-
सीख हवा के झोकों से लो, हिलना, जगत हिलाना!
दूध और पानी से सीखो, मिलना और मिलाना-
सूरज की किरणों से सीखो, जगना और जगाना-
लता और पेड़ों से सीखो, सबको गले लगाना...
